सभी पूर्णिमा में शरद पूर्णिमा (Sharad Purnima) का खास महत्व होता है। शारदीय नवरात्रि के खत्म होने के बाद शरद पूर्णिमा आती है। हिंदू पंचांग के अनुसार आश्विन माह की पूर्णिमा तिथि पर शरद पूर्णिमा मनाई जाती है। इस बार यह 13 अक्टूबर को है। शरद पूर्णिमा का हिंदू धर्म में खास महत्व होता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इस दिन चांद अपनी 16 कलाओं से पूरा होकर रातभर अपनी किरणों से अमृत की वर्षा करता है। भगवान श्रीकृष्ण ने 16 कलाओं के साथ जन्म लिया था और 16 कलाओं से युक्त मनुष्य ही सर्वोत्तम पुरुष माना जाता है। शरद पूर्णिमा के इस खास अवसर पर आप अपने प्रियजनों को इन आकर्षक वॉलपेपर के जरिए शुभकामना संदेश भेज सकते हैं...
विज्ञापन
2 of 7
शुभ शरद पूर्णिमा
- फोटो : अमर उजाला
आश्विन मास की पूर्णिमा का रंग है निराला
इस दिन चमके चन्द्रमा सबसे प्यारा
बिखेर कर अपनी चांदनी दे हमको वो अपना आशीर्वाद
ये है कामना हमारी इस साल शुभ शरद पूर्णिमा
विज्ञापन
3 of 7
शुभ शरद पूर्णिमा
- फोटो : अमर उजाला
राधा संग गोपियां चली कृष्ण के द्वार,
सांवले रंग के कान्हा की बिखरे छटा अपार,
पूर्णिमा के उज्जवल प्रकाश में मिली वो कृष्ण से,
रास लीला होगी आज और नाचेगा संसार । शरद पूर्णिमा की हार्दिक बधाई ।
4 of 7
शुभ शरद पूर्णिमा
- फोटो : अमर उजाला
चांद सी शीतलता, शुभ्रता, कोमलता, उदारता, प्रेमलता
आपको और आपके परिवार को प्रदान हो । शरद पूर्णिमा की हार्दिक शुभकामनाएं ।
विज्ञापन
5 of 7
शुभ शरद पूर्णिमा
- फोटो : अमर उजाला
शरद पूर्णिमा का चांद सबसे सुंदर होता है
और सबसे ज्यादा आशीर्वाद देता है
आशा है इस रात आप सभी पर
चन्द्रमा का भरपूर आशीर्वाद बरसे शरद पूर्णिमा की हार्दिक बधाइयां ।
विज्ञापन
6 of 7
शुभ शरद पूर्णिमा
- फोटो : अमर उजाला
शरद पूर्णिमा की रात लेकर आती है अपने साथ अमृत वर्षा
जो भर देती है हमारे जीवन को सुख और समृद्धि से
आशा है ये त्योहार आपके जीवन में नई उमंग लेकर आए आप सभी को शरद पूर्णिमा की हार्दिक शुभकामनाएं ।