फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shaheed Diwas 2026: शहीद दिवस पर पढ़ें गांधी जी के अनमोल वचन, जो आज भी जिंदा हैं

Fri, 30 Jan 2026 09:44 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Mahatma Gandhi Quotes: महात्मा गांधी की पूण्यतिथि पर  बापू के अनमोल वचन हमें आत्ममंथन के लिए प्रेरित करते हैं कि क्या हम उस भारत की कल्पना को आगे बढ़ा रहे हैं, जिसका सपना उन्होंने देखा था? 
विज्ञापन
1 of 8
महात्मा गांधी के अनमोल विचार - फोटो : Amar Ujala
Shaheed Diwas 2026: हर साल 30 जनवरी का दिन भारत में शहीद दिवस के रूप में मनाया जाता है। यही वह दिन है, जब 1948 में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को गोली मार दी गई थी। यह केवल एक महापुरुष की पुण्यतिथि नहीं, बल्कि उन मूल्यों को याद करने का दिन है, जिन पर आधुनिक भारत की नींव रखी गई अहिंसा, सत्य और मानवता। शहीद दिवस हमें यह याद दिलाता है कि आज़ादी केवल एक ऐतिहासिक घटना नहीं, बल्कि अनगिनत बलिदानों की देन है।

महात्मा गांधी, जिन्हें पूरी दुनिया बापू के नाम से जानती है, ने बिना हथियार उठाए एक साम्राज्य को झुका दिया। उनका जीवन सादगी, आत्मसंयम और नैतिक साहस का प्रतीक था। गांधी जी का मानना था कि साधन उतने ही पवित्र होने चाहिए, जितना लक्ष्य। उनके विचार आज भी उतने ही प्रासंगिक हैं, जितने स्वतंत्रता आंदोलन के दौर में थे।

शहीद दिवस पर दो मिनट का मौन रखकर देश उन सभी शहीदों को श्रद्धांजलि देता है, जिन्होंने राष्ट्र के लिए अपने प्राण न्योछावर किए। इस दिन बापू के अनमोल वचन हमें आत्ममंथन के लिए प्रेरित करते हैं कि क्या हम उस भारत की कल्पना को आगे बढ़ा रहे हैं, जिसका सपना उन्होंने देखा था? गांधी जी के शब्द आज भी हमें नफरत के दौर में इंसान बने रहने की सीख देते हैं।

गांधी जी की पुण्यतिथि पर बापू के अनमोल वचनों को याद करें और उनके आदर्शों पर अग्रसर हों।

विज्ञापन

2 of 8
महात्मा गांधी के अनमोल विचार - फोटो : Amar Ujala
-------------------------

डर शरीर का रोग नहीं है,
यह आत्मा को मारता है।

महात्मा गांधी

--------------------------
विज्ञापन

3 of 8
महात्मा गांधी के अनमोल विचार - फोटो : Amar Ujala
------------------------

कुछ करना है तो प्यार से करें,
वरना न करें।

महात्मा गांधी

-------------------------

4 of 8
महात्मा गांधी के अनमोल विचार - फोटो : Amar Ujala
---------
क्रूरता का उत्तर क्रूरता से देने का अर्थ अपने नैतिक व बौद्धिक पतन को स्वीकार करना है।

महात्मा गांधी

------------
विज्ञापन

5 of 8
महात्मा गांधी के अनमोल विचार - फोटो : Amar Ujala
---------------------------

निशस्त्र अहिंसा की शक्ति किसी भी परिस्थिति में सशस्त्र शक्ति से सर्वश्रेष्ठ होगी।

महात्मा गांधी

----------------------------
विज्ञापन

6 of 8
महात्मा गांधी के अनमोल विचार - फोटो : Amar Ujala
---------------------

स्वास्थ्य ही सही धन है।
सोने और चांदी का मूल्य इसके सामने कुछ भी नहीं है।

महात्मा गांधी 

---------------------------
विज्ञापन

7 of 8
महात्मा गांधी के अनमोल विचार - फोटो : Amar Ujala
------------------------------------

ताकत शारीरिक शक्ति से नहीं आती है।
यह तो अदम्य इच्छा शक्ति से आती है।

महात्मा गांधी

------------------------------------
विज्ञापन

8 of 8
महात्मा गांधी के अनमोल विचार - फोटो : Amar Ujala
------------------------------

अपने आप को जीवन में ढूंढता है
तो दूसरों की मदद में खो जाओ।

महात्मा गांधी

---------------------------------
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें