सब्जियां
- फोटो : istock
सब्जियां
सर्दी के मौसम में कई तरह की पौष्टिक और स्वादिष्ट सब्जियां आती हैं। मुख्य रूप से कुछ सब्जियां बहुत फायदेमंद हैं, जो विटामिन, आयरन और फाइबर से भरपूर होती हैं तथा इम्यूनिटी मजबूत करने के साथ ही शरीर को गरमाहट भी देती हैं। इनमें पहली हैं- पत्तेदार सब्जियां जैसे कि पालक, मेथी, सरसों का साग, बथुआ, हरा धनिया, चौलाई, केल, सलाद पत्ता। दूसरी हैं- जड़ वाली सब्जियां जैसे कि गाजर, मूली (सफेद और काली), चुकंदर, शलजम, शकरकंद, आलू, अरबी। अन्य महत्वपूर्ण सब्जियां, जैसे कि फूलगोभी, मटर, फ्रेंच बीन्स, ब्रोकली, टमाटर, बैंगन आदि भी इसी श्रेणी में हैं।
फल
सर्दी के मौसम में आपको संतरा, अमरूद, सेब, अनार, नाशपाती, चीकू, आलूबुखारा, खजूर, अंजीर और कीवी जैसे फल खाने चाहिए। ये विटामिन सी, फाइबर और एंटीऑक्सिडेंट से भरपूर होते हैं, जो रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाते हैं और शरीर को अंदर से गरम रखते हैं। इन फलों को अपनी डाइट में अवश्य शामिल करें, ताकि ठंड के मौसम में पोषण और ऊर्जा मिल सके।