फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shaheed Diwas 2025: शहीद दिवस पर भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु को दें श्रद्धांजलि, पढ़ें ये क्रांतिकारी विचार

Sun, 23 Mar 2025 07:00 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला

सार

साथ ही देशभक्ति के जज्बे को बढ़ाने के लिए शहीद भगत सिंह के क्रांतिकारी विचार पढ़ें जो युवाओं को जोश से भर देंगे। 
विज्ञापन
1 of 7
शहीद दिवस 2025 - फोटो : Adobe
Shaheed Diwas 2025 : आज आजाद भारत के लिए एक ऐसा खास दिन है, जिसे इतिहास के पन्नों में हमेशा याद किए जाने की जरूरत है। देश की आजादी के लिए कई क्रांतिकारियों और सपूतों ने अपने प्राण हंसते-हंसते कुर्बान कर दिए। उन्हीं वीर देशभक्तों में भगत सिंह, राजगुरू और सुखदेव का नाम भी शामिल है, जिनकी शहादत की याद में 23 मार्च को हर साल शहीद दिवस के रूप मे मनाया जाता है।

23 मार्च 1931 को भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव को अंग्रेजों ने फांसी दी थी। हालांकि उन्हें फांसी देने की तारीख एक दिन बाद की थी लेकिन अंग्रेजी हुकूमत देशवासियों के आक्रोश से खौफजदा थी, इसलिए चुपके से एक रात पहले ही उन्हें फांसी के फंदे से लटका दिया गया। देश के वीर सपूतों ने भी हंसते -हंसते अपनी जान भारत के नान कर दी। उनकी पुण्यतिथि पर शहीदों को नमन किया जाता है और  श्रद्धांजलि अर्पित की जाती है।

इस शहीद दिवस के मौके पर शहीद भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव के साथ हर क्रांतिकारी और भारतीय सैनिकों को सम्मान देते हुए उन्हें सलाम करें। साथ ही देशभक्ति के जज्बे को बढ़ाने के लिए शहीद भगत सिंह के क्रांतिकारी विचार पढ़ें जो युवाओं को जोश से भर देंगे। 

विज्ञापन

2 of 7
शहीद दिवस पर भगत सिंह के क्रांतिकारी विचार - फोटो : amar ujala
प्रेमी, पागल और कवि एक ही चीज से बने होते हैं।

शहीद भगत सिंह 
विज्ञापन

3 of 7
शहीद दिवस पर भगत सिंह के क्रांतिकारी विचार - फोटो : amar ujala

जिंदगी तो अपने दम पर ही जी जाती है, दूसरों के कंधों पर तो सिर्फ जनाजे उठाए जाते हैं।

शहीद भगत सिंह

4 of 7
शहीद दिवस पर भगत सिंह के क्रांतिकारी विचार - फोटो : amar ujala

जो भी विकास के लिए खड़ा है उसे हर चीज की आलोचना करनी होगी, उसे आत्मविश्वास करना होगा और उसे चुनौती देनी होगी।

शहीद भगत सिंह
विज्ञापन

5 of 7
शहीद दिवस पर भगत सिंह के क्रांतिकारी विचार - फोटो : amar ujala

कानून की पवित्रता तभी तक बनी रह सकती है, जब तक वह लोगों की इच्छा की अभिव्यक्ति करे।

शहीद भगत सिंह 

 
विज्ञापन

6 of 7
शहीद दिवस पर भगत सिंह के क्रांतिकारी विचार - फोटो : amar ujala

मुझे जेल भेज दो, लेकिन मेरा दिमाग कैद नहीं किया जा सकता।

शहीद भगत सिंह
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
शहीद दिवस पर भगत सिंह के क्रांतिकारी विचार - फोटो : amar ujala

राख का हर कण मेरी गर्मी से गतिमान है।
मैं एक ऐसा पागल हूँ जो जेल में भी आजाद है।

शहीद भगत सिंह
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें