फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhagat Singh Jayanti 2024: शहीद भगत सिंह की जयंती के मौके पर पढ़ें जिंदगी बदल देने वाले क्रांतिकारी विचार

Fri, 27 Sep 2024 09:52 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

जयंती के मौके पर शहीद भगत सिंह के क्रांतिकारी विचारों को पढ़ कर जीवन में जोश और ऊर्जा को बढ़ाया जा सकता है।
विज्ञापन
1 of 8
Bhagat singh motivational quotes - फोटो : amar ujala
Shaheed Bhagat Singh Jayanti 2024 Motivational Quotes: शहीद भगत सिंह, भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के महान योद्धा और राष्ट्रीय नायकों में से एक थे। भगत सिंह का जन्म 28 सितंबर को लाहौर (अब पाकिस्तान) में हुआ था। उनकी जन्म तिथि भारत भर में इसे गर्व और श्रद्धांजलि से याद किया जाता है। कुछ जगहों पर देश के स्वाधीनता आंदोलन में अपनी अमिट छाप छोड़ने वाले क्रांतिकारी भगत सिंह के जन्म की तारीख 28 सितंबर भी बताई जाती है। 

भगत सिंह ने अपने बलिदान से भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन को नई ऊँचाइयों तक ले जाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनके विचार और बलिदान को सदैव याद रखना चाहिए। उन्होंने अपने ओजस्वी विचारों से आजादी की क्रांति को तेज किया।

उनके भाषण और विचार भारतीयों के लहू गर्मा देते थे और आजादी की मांग के लिए उठी आवाज़ को प्रबल बना देते थे। भगत सिंह का संपूर्ण जीवन ही प्रेरणा है, लेकिन उनकी जयंती के मौके पर शहीद भगत सिंह के क्रांतिकारी विचारों को पढ़ कर जीवन में जोश और ऊर्जा को बढ़ाया जा सकता है।
विज्ञापन

2 of 8
Bhagat singh motivational quotes - फोटो : amar ujala

प्रेमी, पागल और कवि एक ही चीज से बने होते हैं।

शहीद भगत सिंह
विज्ञापन

3 of 8
Bhagat singh motivational quotes - फोटो : amar ujala

जिंदगी तो अपने दम पर ही जी जाती है, दूसरों के कंधों पर तो सिर्फ जनाजे उठाए जाते हैं।

शहीद भगत सिंह

4 of 8
Bhagat singh motivational quotes - फोटो : amar ujala

राख का हर कण मेरी गर्मी से गतिमान है। मैं एक ऐसा पागल हूँ जो जेल में भी आजाद है।

शहीद भगत सिंह
विज्ञापन

5 of 8
Bhagat singh motivational quotes - फोटो : amar ujala

मुझे जेल भेज दो, लेकिन मेरा दिमाग कैद नहीं किया जा सकता।

शहीद भगत सिंह
विज्ञापन

6 of 8
Bhagat singh motivational quotes - फोटो : amar ujala

आपका जीवन तभी सफल हो सकता है जब आपका निश्चित लक्ष्य हो और आप उनके लिए पूरी तरह से समर्पित हो।

शहीद भगत सिंह
विज्ञापन

7 of 8
Bhagat singh motivational quotes - फोटो : amar ujala

कानून की पवित्रता तभी तक बनी रह सकती है, जब तक वह लोगों की इच्छा की अभिव्यक्ति करे।

शहीद भगत सिंह
विज्ञापन

8 of 8
Bhagat singh motivational quotes - फोटो : amar ujala
 
जो भी विकास के लिए खड़ा है उसे हर चीज की आलोचना करनी होगी, उसे आत्मविश्वास रखना होगा और चुनौती देनी होगी।

शहीद भगत सिंह
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें