Sawan Somwar 2022 Wishes: 14 जुलाई से सावन के पवित्र महीने की शुरुआत हो चुकी है। इस बार सावन का महीना 14 जुलाई से शुरू होकर 12 अगस्त तक खत्म होगा। रक्षाबंधन के दिन सावन के पवित्र माह का समापन होता है। पहले सावन के सोमवार के दिन मंदिरों और शिवालयों में शिवभक्तों का जमावड़ा लगना शुरु हो गया है। सावन के महीने में पड़ने वाले सोमवार का विश्व महत्व है। सोमवार का दिन शिवजी की आराधना का सबसे उपयुक्त दिन होता है। हिंदू धर्म और मान्यताओं के मुताबिक, सावन का महीना भोलेनाथ का प्रिय महीना है। श्रावण मास में भगवान शिव की पूजा अर्चना की जाती है। मान्यता है कि इस महीने भगवान शिवकी आराधना करने से सभी मनोकामनाओं की पूर्ति जल्दी होती है। श्रावण मास में शिव भक्त भोलेनाथ के जलाभिषेक के लिए कांवड यात्राएं निकालते हैं। मंदिर और शिवालयों भक्तों की भीड़ उमड़ आती है। श्रावण मास में पड़ने वाले सोमवार को उपवास रखकर भक्त मनोकामनाएं मांगते हैं। ऐसे में सावन के पहले सोमवार पर अपने दोस्तों, प्रियजनों और रिश्तेदारों को सावन के खास शुभकामना संदेश भेजकर करें। भोलेनाथ के ये आकर्षक संदेश व्हाट्सअप और फेसबुक पर भेजकर बधाइयां दें।