फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sara Ali Khan: पटौदी खानदान की बेटी रहती है इस आलीशान घर में, परिवार से दूर रहकर जीती है इतनी लग्जरी लाइफ

Fri, 16 Aug 2024 04:55 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला

सार

सारा एक ब्रांड एडोर्समेंट के लिए 1 करोड़ रुपये चार्ज करती हैं। वहीं फिल्म के लिए 3 करोड़ रुपये फीस वसूलती हैं। उनके पास एक आलीशान घर है, जिसकी कीमत 1.5 करोड़ रुपये बताई जाती है। मुंबई के जुहू में एक पाॅश इलाके में सारा का घर है, जहां वह अपनी मां अमृता और भाई इब्राहिम अली के साथ रहती हैं।
विज्ञापन
1 of 6
सारा अली खान का घर - फोटो : instagram
Sara Ali Khan Net Worth 2024 : पटौदी खानदान की बेटी राजकुमारी और छोटे नवाब सैफ अली खान की इकलौती बेटी सारा अली खान अपने पिता के परिवार से दूर मां अमृता सिंह के साथ रहती हैं। अपनी एक्टिंग और हिट फिल्मों से दर्शकों का दिल जीतने वाली सारा अली खान पटौदी खानदान दूर रहकर भी काफी भव्य जीवन जीती हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, सारा एक ब्रांड एडोर्समेंट के लिए 1 करोड़ रुपये चार्ज करती हैं। वहीं फिल्म के लिए 3 करोड़ रुपये फीस वसूलती हैं। उनके पास एक आलीशान घर है, जिसकी कीमत 1.5 करोड़ रुपये बताई जाती है। मुंबई के जुहू में एक पाॅश इलाके में सारा का घर है, जहां वह अपनी मां अमृता और भाई इब्राहिम अली के साथ रहती हैं।
विज्ञापन

2 of 6
सारा अली खान का घर - फोटो : instagram
उनका घर किसी महल से कम नहीं है। बाहर से लाइट शेड में डिजाइन इस घर को क्रीम और रस्ट कलर कॉम्बिनेशन से तैयार किया गया है। घर में बड़ी-बड़ी खिड़कियां लगी हैं।
विज्ञापन

3 of 6
सारा अली खान का घर - फोटो : instagram
घर हरे-भरे गार्डन से घिरा है, जिसके पास स्वीमिंग पूल भी बना है। अक्सर सारा यहां योगाभ्यास और तैराकी करती हैं।

4 of 6
सारा अली खान का घर - फोटो : instagram
घर को माॅर्डन के साथ ही एथनिक इंटीरियर दिया गया है। दीवारों पर पेंटिंग, गुलाबी रंग का सोफा और मेज उनके बेडरूम में सजे हैं।
विज्ञापन

5 of 6
सारा अली खान का घर - फोटो : instagram
मल्टी और ब्राइट रंग के पर्दे, पिंक सोफे और ढेर सारे साॅफ्ट टाॅईज देखकर पता चलता है कि घर पटौदी परिवार की राजकुमारी के मुताबिक तैयार किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
सारा अली खान का घर - फोटो : instagram
हालांकि घर का हाॅल रूम सफेद और भूरे रंग का कॉम्बिनेशन से सजा है। लिविंग रूम में रखे सोफा का रंग भी वाइट और डार्क ब्राउन शेड का है। साथ ही घर में भव्य मंदिर बना है, जिसकी तस्वीरे अक्सर सारा और अमृता शेयर करती हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें