फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सारा अली खान: मां अमृता सिंह संग इस आलीशान घर में रहती हैं सारा, रखती हैं इन लग्जरी कारों का शौक

Sat, 13 Mar 2021 09:15 AM IST
प्रकाश चंद जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 9
सारा अली खान - फोटो : Instagram
जब भी किसी को फिल्मों में आना होता है तो इसके लिए उसे अपने लुक से लेकर फिटनेस तक पर काम करना पड़ता है। दिन-रात की मेहनत के बाद तब जाकर कहीं कोई स्टार फिल्मों में एंट्री ले पाता है। ऐसी ही कड़ी मेहनत करने वाली एक अभिनेत्री हैं, जिनका नाम सारा अली खान हैं। सारा ने फिल्मों में आने के लिए कड़ी मेहनत की है, क्योंकि एक समय था जब वो 96 किलो की थी। लेकिन फिर उन्होंने अपना वजन कम कर अपने लुक को बेहतर किया और आज वो एक लग्जरी लाइफ जीती हैं। तो चलिए आपको सारा अली खान की लाइफस्टाइल के बारे में बताते हैं।
विज्ञापन

2 of 9
sara ali khan - फोटो : instagram
दरअसल, बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान और एक्ट्रेस अमृता सिंह की बेटी सारा अली खान बेहद कम उम्र में कई हिट फिल्में दे चुकी हैं। एक समय पर सारा अली खान का वजन 96 किलोग्राम था, लेकिन काफी व्यायाम और कड़ी मेहनत से उन्होंने अपना वजन 40 किलो से भी ज्यादा तक कम किया है।
विज्ञापन

3 of 9
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
सारा ने वजन कम करने के समय से ही अपने खाने का खास ख्याल रखा है। वे शूटिंग के दौरान पालक, हल्दी और गर्म पानी का ही सेवन करती हैं। वे नाश्ता, दोपहर का खाना और रात के खाने में अंडा और चिकन ही लेती हैं।

4 of 9
sara ali khan - फोटो : instagram
बात सारा अली खान के फिल्मी करियर की करें, तो उन्होंने साल 2018 में फिल्म केदारनाथ से अपना डेब्यू किया था। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर काफी धमाल मचाया था। इसके बाद सारा ने फिल्म सिंबा, लव आज कल, कुली नंबर वन जैसी कई हिट फिल्में दी हैं।
विज्ञापन

5 of 9
sara ali khan - फोटो : instagram
सारा को आईफा बेस्ट फीमेल डेब्यू स्टार का अवॉर्ड भी मिल चुका है। ये उन्हें फिल्म केदारनाथ के लिए मिला था। सारा की एक्टिंग और डांस को फैंस द्वारा काफी पसंद किया जाता है।
विज्ञापन

6 of 9
सारा अली खान - फोटो : Social Media
सारा को ट्रेवलिंग करना, टेनिस खेलना, डांस करना काफी पसंद है। वे सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं, जहां वे अपने फैंस के लिए तस्वीरें व वीडियो शेयर करती रहती हैं।
विज्ञापन

7 of 9
इब्राहिम अली खान, सारा अली खान - फोटो : Social media
बात सारा अली खान के कार कलेक्शन की करें, तो उनके पास कई लग्जरी और महंगी कारें हैं। इनमें रेंज रोवर एवोके है (62 लाख रुपये) और 32 लाख रुपये की कीमत वाली होंडा सीआरवी कार शामिल हैं।

8 of 9
अमृता सिंह, इब्राहिम खान, सारा अली खान - फोटो : इंस्टाग्राम
वहीं, सारा अपनी मां अमृता सिंह और भाई इब्राहिम संग मुंबई के जुहू में एक आलीशान घर में रहती हैं। इस घर में बड़ा हॉल, बड़े कमरे, किचन और बड़ा स्विमिंग पूल भी है। कुल मिलाकर इस घर में हर सुख-सुविधा मौजूद है।
विज्ञापन

9 of 9
sara ali khan - फोटो : instagram
सारा अली खान अपनी ज्यादातर कमाई फिल्मों, विज्ञापन और ब्रांड प्रमोशन के लिए जरिए करती हैं, और मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उनकी महीने की कमाई लगभग 30 लाख है और उनकी नेट वर्थ लगभग दो मिलियन डॉलर है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें