इन दिनों बॉलीवुड फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी को लेकर संजय लीला भंसाली फिर सुर्खियों में है। संजय लीला भंसाली बॉलीवुड में बड़े बजट की ब्लॉकबस्टर फिल्में बनाने के लिए मशहूर हैं। संजय लीला भंसाली का 24 फरवरी को जन्मदिन है। आज वह अपना 59वां जन्मदिन मना रहे हैं। उनके जन्मदिन के अगले दिन यानी 25 फरवरी को 'गंगूबाई काठियावाड़ी' रिलीज होने वाली है। ऐसे में उनका जन्मदिन और अधिक खास बन गया है। संजय लीला भंसाली की फिल्मों में काम करने के लिए अभिनेत्रियां बेताब रहती हैं। वह अपनी फिल्म की एक्ट्रेस को बड़ी ही खूबसूरती के साथ दर्शाते हैं। इस फिल्म से पहले भंसाली ने पद्मावत, बाजीराव मस्तानी, गोलियों की रासलीला- रामलीला, गुजारिश जैसी फिल्में भी बनाई हैं। उनकी लगभग हर फिल्म विवाद में रहती हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि एक से बढ़कर एक फिल्में देने वाले संजय लीला भंसाली कितने अमीर हैं? अगली स्लाइड्स में जानिए संजय लीला भंसाली की नेटवर्थ और कमाई।