फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंध्रप्रदेश की समीरा खान ने साइकिल से की 20 देशों की यात्रा, अब एवरेस्ट फतह पर है नजर, जानें इनकी ये अद्भुत कहानी

Wed, 10 Feb 2021 05:33 PM IST
प्रकाश चंद जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
Sameera Khan - फोटो : साभार: www.mpositive.in
कहते हैं अगर किसी काम को करने की मन में पूर्ण इच्छा हो, और उस काम को पूरे मन से किया जाए तो फिर कोई काम अधूरा नहीं रह सकता। इस बात का जीता जागता उदाहरण हैं आंध्रप्रेदश के अनंतपुर की रहने वाली माउंटेनियर और साइकिलिस्ट समीरा खान। जहां आज भी हमारे समाज में लड़कियों के आगे बढ़ने पर कई तरह की बंदिशें हैं, तो वहीं इन सब रुकावटों से आगे बढ़ते हुए समीरा ने ये साबित कर दिया कि बिना परिवार के सपोर्ट के बिना भी लड़कियां आगे बढ़ सकती हैं। तो चलिए आपको समीरा खान के बारे में कुछ खास बातें बताते हैं, जिन्हें जानने के बाद शायद आपका भी हौंसला बढ़ जाए।
विज्ञापन

2 of 5
Sameera Khan - फोटो : साभार: www.mpositive.in
समीरा खान की जिंदगी पर अगर शुरू से प्रकाश डाला जाए, तो जब वो महज नौ साल की थी तो उनकी मां इस दुनिया से चल बसी। इसके बाद साल 2015 में समीरा के पिता भी दुनिया में नहीं रहे। बावजूद इसके समीरा रुकी नहीं और अपनी दिन-रात की कड़ी मेहनत के बाद लगातार आगे बढ़ रही हैं। वो अब तक 20 देशों की यात्रा साइकिल से कर चुकी हैं, क्योंकि वो सोलो ट्रेवलर हैं। 30 साल की समीरा नेपाल के 6 हजार 858 मीटर ऊंचाई वाले अमा डबलाम की चढ़ाई कर चुकी हैं। लेकिन समीरा के सपने इससे भी बढ़े हैं।
विज्ञापन

3 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock
समीरा के सामने कई मुश्किल हालात हैं, लेकिन फिर भी वो अपने आप को कभी आगे बढ़ने से रूकने नहीं देती। उनका सपना है कि वो माउंट एवरेस्ट पर चढ़ें, जिसके लिए वो दिन-रात कड़ी मेहनत भी कर रही हैं। इस चढ़ाई को वो नेपाल नहीं बल्कि तिब्बत की तरफ से करना चहाती है। यहां आपको बता दें कि तिब्बत की तरफ से एवरेस्ट की चढ़ाई करना नेपाल के मुकाबले में ज्यादा मुश्किल है। लेकिन ये समीरा का सपना है और वो इसे पूरा करना चाहती है, जिसके लिए उन्हें फायनेंशियल सपोर्ट यानी वित्तीय सहायता की जरूरत है।

4 of 5
cycling - फोटो : istock
समीरा ने दसवीं कक्षा तक शिक्षा लेने के बाद मेडिकल लैब टेक्नोलॉजी का कोर्स किया। आर्थिक तंगी को दूर करने के लिए उन्होंने बेंगलुरु के बीपीओ में नौकरी करना भी शुरु किया। यहां से जो पैसा समीरा ने बचाया, उससे वो सोलो ट्रैवलिंग करने लगीं। उत्तराखंड, नेपाल, हिमाचल प्रदेश, कश्मीर, अरूणाचल प्रदेश, सिक्किम और भूटान पर समीरा ट्रैकिंग कर चुकी हैं। मौजूदा समय में समीरा हैदराबाद के केपलर होम सिनेमा में अपनी इंटरप्रेन्योरशिप यानी उद्यमशीलता के जरिए लोगों को प्रभावित कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock
समीरा के सपने काफी ऊंचे और बढ़े हैं, जिन्हें पूरा करने के लिए वो कड़ी मेहनत कर रही हैं। वो एक किताब भी लिखना चाहती हैं और अपने ऊपर एक डॉक्यूमेंट्री बनाना चाहती हैं। समीरा सारी दुनिया से कहती है कि भारत की सभी लड़कियों को अपने घरवालों के सपोर्ट की जरूरत है। लेकिन ये बात किसी से छुपी नहीं कि समीरा ने अपने जीवन में अब तक जो कुछ भी किया है, वो अपने दम पर किया है और वो इस सफर को काफी ऊंचे मुकाम पर ले जाने की कोशिश में लगी हुईं हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें