Rich Wives of Indian Billionaires Businessmen: अक्सर मुकेश अंबानी की पत्नी नीता अंबानी सुर्खियों में रहती हैं। अपनी लग्जरी और महंगी लाइफस्टाइल, सोशल नेटवर्क, समारोह, आईपीएल आदि के मौके पर नीता अंबानी की मौजूदगी चर्चा में रहती है। आम लोगों के लिए उनकी छवि एक रानी के जैसी है। नीता अंबानी की तरह की भारत के कई अन्य अरबपति कारोबारियों की पत्नियों की भी लाइफस्टाइल हैं। लेकिन अगर आपको लगता है कि अरबपति बिजनेसमैन की पत्नियां सिर्फ अपने पति के पैसे खर्च करती हैं, तो आप गलत हैं। कई बड़े कारोबारियों की पत्नियों की अपनी खुद की पहचान है। ये रईस महिलाएं खूबसूरत और स्टाइलिश होने के साथ ही स्वतंत्र और प्रभावशाली भी हैं। व्यवसायियों की पत्नियां लग्जरी लाइफ को एंजाॅय करने के साथ ही समाज सेवा से जुड़े कामों से भी जुड़ी हैं। कुछ कारोबारियों की पत्नियां पतियों के काम में उनके कंधे से कंधा मिलाकर चलती हैं, तो कुछ के खुद के अपने व्यवसाय हैं, जो अपने तरीके से कार्य करती हैं। कुछ समाज को बेहतर बनाने के सामाजिक कार्य करती हैं। चलिए जानते हैं भारत के अरबपति कारोबारियों की पत्नी खुद कितनी रईस हैं और कैसी लाइफस्टाइल जीती हैं।