फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Republic Day 2022: जानें किस गैस चैंबर में रखी है भारत के संविधान की मूल प्रति, आसान शब्दों में यहां समझें सबकुछ

Wed, 26 Jan 2022 05:21 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
भारत के संविधान की मूल प्रति - फोटो : self
भारत हर साल 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस मनाता है। इस दिन भारत का संविधान लागू हुआ था। इस बार भारतवासी 26 जनवरी को अपना 73वां गणतंत्र दिवस मना रहे हैं। भारत दुनिया के सबसे बड़े लोकतांत्रिक देशों में से एक है। देश की आजादी के बाद भारतीय संविधान सभा का गठन हुआ, जिन्होंने देश के संविधान का निर्माण करने में अपना योगदान दिया। इस भारतीय संविधान को 26 जनवरी से लागू किया गया था, ये बात तो सभी को पता है लेकिन क्या आपको यह पता कि संविधान सभा ने 1950 से पहली ही 26 नवंबर 1949 को संविधान को अपना लिया था। सवाल ये उठता है कि फिर इसे लागू करने में दो महीने क्यों लगे? संविधान को लेकर एक रोचक जानकारी ये भी है कि भारतीय संविधान की मूल प्रति को एक गैस चैंबर में रखा गया है। लेकिन किसी संग्रालय में रखने के बजाए संविधान को गैस चैैंबर में क्यों रखा गया और यह गैस चैंबर कहां है? गणतंत्र दिवस के मौके पर भारतीय संविधान से जुड़ी इन रोचक बातों के बारे में जरूर जानें। 
विज्ञापन

2 of 7
भारत के संविधान की मूल प्रति - फोटो : facebook
26 जनवरी को ही क्यों लागू हुआ संविधान

नवंबर 1949 में संविधान सभा ने भारतीय संविधान को अपना लिया लेकिन इसे लागू करने और हर साल गणतंत्र दिवस के तौर पर मनाए जाने की तारीख 26 जनवरी तय हुई। इसके पीछे एक अहम वजह थी। संविधान को लागू करने के लिए 26 जनवरी को दिन इसलिए चुना गया, क्योंकि 1930 में इसी दिन भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने भारत को पूर्ण स्वराज घोषित किया था। इसलिए भारतीय संविधान को 20 साल बाद उसी दिन लागू करके पूरी दुनिया को यह संदेश दिया गया कि भारत एक लोकतांत्रिक व संवैधानिक देश है।
विज्ञापन

3 of 7
भारतीय संविधान की मूल प्रति - फोटो : पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय
भारतीय संविधान की खास बात

भारत का संविधान एक मामले में विश्व भर के देशों से अलग है, वह है उसकी प्रति। भारतीय संविधान हाथ से बने कागज पर हाथ से ही लिखा हुआ है। देश के संविधान की मूल प्रति के हर पन्ने पर सोने की पत्तियों के फ्रेम बने हैं। हर अध्याय के आरंभिक पृष्ठ पर एक कलाकृति भी बनाई गई है।

4 of 7
भारत के संविधान की मूल प्रति - फोटो : पीटीआई
कैसे होता है भारतीय संविधान का रखरखाव?

हाथ से बने कागज पर हाथ से ही लिखे संविधान को संजोकर रखना मुश्किल काम है। इसके लिए संविधान का खास रखरखाव किया जाता है। संविधान की मूल प्रति को फलालेन के कपड़े में लपेटकर नेफ्थलीन बॉल्स के साथ रखा गया था।
विज्ञापन

5 of 7
भारत के संविधान की मूल प्रति - फोटो : PTI
कहां रखी है भारतीय संविधान की मूल प्रति?

भारतीय संविधान की मूल प्रति को नाइट्रोजन गैस की एक चैंबर में रखा गया है। ये गैस चैंबर संसद भवन के पुस्तकालय में बनाया गया है। इसे वैज्ञानिक विधि से तैयार किया गया था।
विज्ञापन

6 of 7
भारत के संविधान की मूल प्रति - फोटो : Constitution of India
गैस चैंबर में क्यों रखा गया संविधान?

पहले इस फलालेन के कपड़े में रखा गया लेकिन पाया गया कि संविधान की प्रतियां सुरक्षित नहीं है। वैज्ञानिकों ने दुनिया के अन्य देशों में संविधानों को किस तरह सुरक्षित रखा गया है, इस बात की जांच की। पता चला कि अमेरिकी संविधान सबसे सुरक्षित वातावरण में है।

इसके बाद वैज्ञानिकों ने 1994 में संसद भवन के पुस्तकालय में एक चैंबर तैयार कराया, जिसे और सुरक्षित बनाने के लिए ऐसी गैस का इस्तेमाल किया गया जो कागज और स्याही पर असर न डाले। इसके लिए चैंबर में नाइट्रोजन गैस का प्रयोग किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
भारत के संविधान की मूल प्रति - फोटो : facebook
भारतीय संविधान की सुरक्षा

संविधान की सेहत की जांच के लिए हर साल चैंबर की नाइट्रोजन गैस खाली की जाती है और अच्छे से जांच परख होती है। हर दो महीने में भी चैंबर की चेकिंग की जाती है। इसके अलावा सीसीटीवी कैमरों से लगातार निगरानी की जाती है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें