भारत अपना 73वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। गणतंत्र दिवस 2022 से पहले भारत सरकार ने बड़ा फैसला लेते हुए घोषणा की है कि अब से हर साल गणतंत्र दिवस 24 जनवरी से नहीं बल्कि 23 जनवरी नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती से मनाया जाएगा। आज गणतंत्र दिवस के मौके पर लाल किले से भव्य फ्लाईपास्ट हुआ। देश के तीनों सशक्त बलों के विमान आकाश में आकर्षण का केंद्र बनें। ये तो रही इस साल की बात। लेकिन क्या आपको पता हैं कि भारत का पहला गणतंत्र दिवस कैसे मनाया गया था? 1950 में जब भारत के संविधान को लागू किया गया तो कहां इस दिन का जश्न मनाया गया? पहले गणतंत्र दिवस की परेड कहां और कैसे हुई? कौन कौन इस परेड में शामिल हुआ? क्या हर साल की तरह 1950 में गणतंत्र दिवस के मौके पर लाल किले से ही तिरंगा फहराया गया था? गणतंत्र दिवस 2022 के मौके पर जानिए देश ने कैसे और कहां मनाया था अपना पहला गणतंत्र दिवस?