फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Weight Loss Tips: वजन घटाने के लिए छोड़ दिया है मैदे का सेवन तो इसकी जगह अपनाएं ये चार विकल्प

Sun, 27 Apr 2025 02:03 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला

सार

अगर आप वजन कम करना चाहते हैं तो मैदा के सेवन से पूरी तरह से परहेज करना चाहिए। सवाल है कि मैदा न खाएं तो क्या खाएं? यहां मैदा के कुछ स्वस्थ विकल्प दिए जा रहे हैं, जिनका सेवन रोज किया जा सकता है।
विज्ञापन
1 of 5
मैदा नहीं, इन आटों का करें सेवन - फोटो : instagram
Healthy Flours For Weight Loss : रसोई घर में रखी कई सामग्री ऐसी हैं जो खाने में भले ही बहुत स्वादिष्ट लगती हों लेकिन उनका सेवन शरीर के लिए बेहद नुकसानदायक हो सकता है। समोसे, भटूरे, तंदूरी नान आदि मैदा से बनाए जाते हैं। इनका स्वाद तो लाजवाब होता है लेकिन मैदा खाने से कई तरह के नुकसान हो सकते हैं। जैसे पाचन संबंधी समस्याएं, ब्लड शुगर का बढ़ना, वजन बढ़ना और कोलेस्ट्रॉल का बढ़ना।

वजन घटाने के लिए मैदे का सेवन छोड़ना एक समझदारी भरा कदम है क्योंकि मैदा यानी रिफाइंड फ्लोर में फाइबर नहीं होता और यह जल्दी पचकर ब्लड शुगर को बढ़ा देता है। मैदा में फाइबर की कमी होती है, जो पाचन तंत्र के लिए नुकसानदायक हो सकता है। स्वस्थ शरीर के लिए मैदे का सेवन त्याग देना चाहिए। अगर आप वजन कम करना चाहते हैं तो मैदा के सेवन से पूरी तरह से परहेज करना चाहिए। सवाल है कि मैदा न खाएं तो क्या खाएं? यहां मैदा के कुछ स्वस्थ विकल्प दिए जा रहे हैं, जिनका सेवन रोज किया जा सकता है।

 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
गेहूं का आटा - फोटो : Freepik
गेहूं का आटा

गेहूं का आटा फाइबर और पोषक तत्वों से भरपूर होता है। यह पाचन में मदद करता है और आपको लंबे समय तक भरा हुआ महसूस कराता है जिससे ओवरईटिंग नहीं होती।
विज्ञापन

3 of 5
बाजरे का आटा - फोटो : freepik.com
बाजरे का आटा

बाजरा वजन घटाने वालों के लिए बेहतरीन अनाज है। इसमें प्रोटीन, आयरन और फाइबर भरपूर मात्रा में होते हैं। यह धीमी गति से पचता है जिससे एनर्जी लंबे समय तक बनी रहती है।

4 of 5
जौ का आटा - फोटो : Adobe stock
जौ का आटा

जौ का आटा कम कैलोरी वाला होता है और कोलेस्ट्रॉल कम करने में मदद करता है। यह पेट को लंबे समय तक भरा रखता है और ब्लड शुगर को कंट्रोल करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
रागी के लड्डू - फोटो : Adobe
रागी का आटा

रागी कैल्शियम और आयरन से भरपूर होती है। यह मेटाबॉलिज्म बढ़ाने में सहायक है और वजन कम करने में उपयोगी साबित होती है।


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें