फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में करते हैं ये काम तो तुरंत सुधर जाएं नहीं तो बच्चों की नही होगी ठीक से तरक्की

Tue, 26 Nov 2019 09:37 AM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
- फोटो : pixa
हर कोई चाहता है कि उसके बच्चे खूब तरक्की करें, नाम कमाएं,अच्छा काम करें। इसके लिए वो बचपन से ही अपने बच्चों को अच्छी शिक्षा देने के साथ ही सही परवरिश भी देते हैं। लेकिन अगर आप बच्चों की परवरिश में इस तरह की गलती करते हैं तो फिर आपके पास पछताने के सिवाय कुछ नहीं रह जाएगा। क्योंकि आपकी गलत आदतों का नतीजा बच्चों की तरक्की की रूकावट के  रूप में नजर आएगा। 

 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
- फोटो : Social Media
अगर आप अपने बेटे या बेटी को उनकी पसंद का करियर चुनने की आजादी नहीं देते हैं तो फिर बच्चों की तरक्की में रूकावट होना स्वाभाविक है। क्योंकि अपनी पसंद बच्चों के ऊपर थोपने से वो असमंजस में पड़ जाएंगे और इसका सीधा असर उनके व्यक्तित्व पर दिखने लगता है। इसलिए बच्चों के सही विकास के लिए जरूरी है कि उनको करियर चुनने की आजादी दी जाए।

 
विज्ञापन

3 of 5
- फोटो : twitter
हर कोई अपने बच्चों से प्यार करता है लेकिन इसका मतलब ये नहीं कि उसे हमेशा अपनी आंखों के सामने रखा जाए। आजकल ग्लोबल होने का जमाना है। इसलिए अगर बच्चे की तरक्की के लिए उसका शहर के बाहर जाना जरूरी है तो उसे जरूर भेंजे। 

 

4 of 5
- फोटो : pixa
हर समय बच्चों को पढ़ाई और करियर को लेकर दबाव नहीं डालना चाहिए। साथ ही दूसरे के बच्चों से तुलना करना भी खतरनाक हो सकता है। ऐसा करने से बच्चों के अंदर हीन भावना  जन्म लेने लगती है। और उसका अपनी पढ़ाई और काम में मन नहीं लगता है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
- फोटो : pixa
बच्चे का साथ दें। बहुत से लोगों की आदत होती है कि अपने बच्चे के अंदर वो सौ कमी गिना कर उसका साथ नहींं देते हैं। अगर वो कुछ नया करना चाहते हैं तो उसके काम में रोकटोक करना उनकी आदत बन जाती है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें