फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बना रहे हैं प्री वेडिंग शूट का प्लान, तो इन जगहों पर करवा सकते हैं फोटो शूट

Tue, 16 Feb 2021 09:10 PM IST
प्रकाश चंद जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock
एक बार फिर से शादियों का सीजन शुरू हो चुका है। हर जगह से ढोल और बैंड-बाजे की आवाज कानों में आ रही है, और यही नहीं हो सकता है कि आप खुद शादी का प्लान कर रहे हो। लेकिन आजकल शादी से पहले लोग प्री वेडिंग शूट भी करवाते हैं, जो कि काफी ट्रेंड में भी है। इसके लिए लोग अलग-अलग जगह चुनते हैं। इसके लिए लोग अपने-अपने बजट के अनुसार देश से लेकर विदेश तक प्री वेडिंग शूट करवाने जाते हैं। तो चलिए हम आपको कुछ ऐसी जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां आप प्री वेडिंग शूट करवा सकते हैं। तो चलिए जानते हैं इन जगहों के बारे में।
विज्ञापन

2 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock
पंजाब जा सकते हैं आप
  • पंजाब को लोग खेती के लिए काफी जानते हैं, लेकिन शायद आप ये नहीं जानते होंगे कि ये जगह प्री वेडिंग शूट करने के लिए भी एकदम सही है। यहां कई ऐसी जगह हैं, जहां पर आप ये शूट करवा सकते हैं। खेतों की हरियाली से लेकर प्रकृति की कई अनोखी छटा यहां आपको देखने को मिल जाएगी। इसके अलावा यहां कई ऐतिहासिक स्थल भी हैं। इसलिए लोग दूर-दराज से यहां प्री वेडिंग शूट करवाने पहुंचते हैं, और आप भी पंजाब जाकर अपने इस शूट को शानदार बना सकते हैं।
विज्ञापन

3 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock
केरल है सही जगह
  • जब भी हमारे मन में घूमने का ख्याल आता है या फिर हम घूमने का प्लान करते हैं, तो हम एक बार केरल की बात जरूर करते हैं। यहां प्रकृति के कई ऐसे नजारे हैं, जो हर किसी को अपनी ओर खींचते हैं। इसलिए ये जगह भी प्री वेडिंग शूट के लिए बिल्कुल सही मानी जाती है। केरल में बीच, शानदार होटल, शूटिंग स्थल, हरियाली समेत कई ऐसी चीजें मिल सकती हैं जो आपके प्री वेडिंग शूट में चार चांद लगा सकती हैं।

4 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock
अंडमान निकोबार भी जाते हैं लोग
  • अंडमान निकोबार काफी अच्छी जगह है। यहां लोग घूमने और हनीमून के लिए काफी जाते हैं। हर साल ही यहां काफी संख्या में पर्यटक पहुंचते हैं। इसके अलावा ये जगह प्री वेडिंग शूट के लिए भी बिल्कुल सही है। यहां का सूर्यास्त सबसे अहम होता है, इसलिए लोग कोशिश करते हैं कि वो अपना प्री वेडिंग शूट इसी समय करवाएं, ताकि तस्वीरें काफी अच्छी आ सके। इसलिए अगर आप भी प्री वेडिंग शूट का प्लान कर रहे हैं, तो आप अंडमान निकोबार जा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock
राजस्थान भी है अच्छी जगह
  • राजस्थान जैसी जगह पर लोग सिर्फ डेस्टिनेशन वेडिंग ही नहीं बल्कि, प्री वेडिंग शूट के लिए भी जाते हैं। यहां चाहे रेगिस्तान में फोटो शूट करवाएं या फिर किसी अच्छी जगह पर। हर जगह आपकी तस्वीरों को एक अलग टच मिलेगा। यहां प्री वेडिंग शूट के लिए सबसे ज्यादा राजकुमार ढोला और राजकुमारी मरू की थीम को इस्तेमाल किया जाता है। इसके अलावा आप यहां ऊंटों की सवारी का आनंद लेते हुए भी फोटो शूट करवा सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें