फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जाने-अनजाने हो गई है कुछ गलती, तो इन तरीकों से मांग सकते हैं पार्टनर से माफी

Mon, 29 Mar 2021 01:10 PM IST
प्रकाश चंद जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
प्यार के रिश्ते में लड़ाई-झगड़ा, रूठना-मनाना तो चलता रहता है, लेकिन कभी भी प्यार में रिश्ते एकतरफा नहीं मनाए जाते हैं। रिश्ते में जितना जरूरी प्यार करना है, एक-दूसरे का ख्याल रखना है उतना ही जरूरी माफी मांगना भी है। सोचिए अगर आपसे कोई जाने-अनजाने गलती हो गई है या फिर आपकी किसी बात से आपके पार्टनर आपसे नाराज हो गए हैं, और अब आप उन्हें मनाने के तरीके ढूंढ रहे हैं। तो चलिए हम आपको कुछ ऐसे तरीके बता रहे हैं, जिनकी मदद से आप अपने पार्टनर से माफी मांग सकते हैं। तो चलिए जानते हैं इनके बारे में।
विज्ञापन

2 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
खास संदेश लिखकर
  • अगर आपसे कोई गलती हो गई है, और आप अपने पार्टनर से माफी मांगने का तरीका खोज रहे हैं तो आप उनके लिए कोई खास संदेश लिख सकते हैं। आप ऐसा कर सकते हैं कि खास संदेश को एक कागज पर लिखकर डाइनिंग टेबल, बाथरूम, अलमारी में, टेबल आदि जगह पर रख सकते हैं। ये खास संदेश वाला नोट आपके पार्टनर की नाराजगी दूर करने में आपकी मदद कर सकता है।
विज्ञापन

3 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
सरप्राइज प्लान कर सकते हैं
  • सरप्राइज मिलने की खुशी बेहद अलग होती है। ऐसे में अगर आप अपने पार्टनर से माफी मांगना चाहते हैं तो ऐसे में आप उनके लिए कोई सरप्राइज प्लान कर सकते हैं। उदाहरण के लिए खाने में उनकी कोई पसंदीदा चीज बना सकते हैं, बाहर कैंडल लाइट डिनर के लिए ले जा सकते हैं, उन्हें कोई ऐसा गिफ्ट दे सकते हैं जो बहुत समय से लेने की सोच रहे हों आदि। इससे आपके पार्टनर की नाराजगी दूर हो सकती है।

4 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
कविता लिख सकते हैं/कोई गाना गा सकता है
  • पार्टनर से अगर आप किसी चीज को लेकर माफी मांगना चाहते हैं, तो आप उनके लिए कविता लिख सकते है। कविता के भाव में अपनी बात उनको बताएं और उनसे माफी मांग लें। इसके अलावा आप उनका कोई पसंदीदा गाना भी उनके लिए गा सकते हैं। इसके जरिए भी आप अपनी बात अपने पार्टनर तक पहुंचा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock
ट्रिप प्लान कर सकते हैं
  • कई बार जब आपके पार्टनर आपसे नाराज होते हैं, तो उनका मूड चेंज करके भी आप उनसे माफी मांग सकते हैं। आप उनके साथ कोई ट्रिप प्लान कर सकते हैं। कोई ऐसी जगह जहां पर आप काफी समय से जाने की सोच रहे हों, कोई ऐसी जगह जो आपके पार्टनर की पसंदीदा जगह हो, कोई ऐसी जगह जहां से आपके पार्टनर की यादें जुड़ी हों। ऐसी जगह पर आप सरप्राइज ट्रिप प्लान कर सकते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें