फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अगर आपका पार्टनर भी आपसे करता है इस तरह की बातें, तो मिल सकता है आपको प्यार में धोखा

Sat, 27 Mar 2021 02:55 PM IST
प्रकाश चंद जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock
प्यार के रिश्ते की नीव विश्वास पर टिकी होती है। दोनों तरफ से प्यार जितना ज्यादा होगा, रिश्ता उतना ही मजबूत होगा। लेकिन कई बार देखा जाता है कि कुछ पार्टनर का स्वभाव अलग होता है और वो अपने पार्टनर पर शक करते हैं, जिसकी वजह से कई बार रिश्ते बिगड़ जाते हैं। वहीं, कुछ पार्टनर की ऐसी आदतें होती हैं जिसकी वजह से पार्टनर को धोखा तक मिल जाता है। ये कुछ संकेत होते हैं, जिनको हमें समय रहते हुए समझ लेना चाहिए नहीं तो प्यार में धोखा तक मिल सकता है। तो चलिए जानते हैं इनके बारे में।
विज्ञापन

2 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock
खाते की जानकारी लेने की कोशिश करना
  • हर कोई अपना बैंक खाता खोलता है, उसमें अपनी जरुरत के लिए पैसे रखता है। ऐसे में आपको उसकी जानकारी किसी को नहीं देना चाहिए। लेकिन अगर आपका पार्टनर आपके बैंक खाते की जानकारी लेने की कोशिश कर रहा है, आपसे आपकी बचत, आपके खर्चे और आपके खाते में कितने पैसे हैं आदि। इन सबकी जानकारी अगर आपका पार्टनर आपसे मांग रहा है, तो आपको सचेत रहना चाहिए।
विज्ञापन

3 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock
मोबाइल चेक करना
  • हमारे मोबाइल फोन में कई तरह की अहम जानकारियां होती हैं। ऐसे में इसको किसी को चेक नहीं करना चाहिए। लेकिन अगर आपका पार्टनर आपके पीठ पीछे आपका फोन छुपकर चेक करता है, तो इसका मतलब आपकी प्राइवेसी में वो दखल दे रहा है। वहीं, अगर वो आपका फोन तो चेक करता है, लेकिन अपना फोन आपको छूने तक नहीं देता तो इसका मतलब की कुछ गड़बड़ है।

4 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock
बार-बार पैसे मांगना
  • अगर आपका पार्टनर आपसे कभी का बार पैसे मांगता है, तो इसमें गलत कुछ नहीं है क्योंकि पैसों की जरूरत किसी को भी पड़ सकती है। लेकिन अगर आपका पार्टनर हमेशा आपसे पैसे मांग रहा है और साथ ही आपको वो पैसे लौटा भी नहीं रहा है, तो फिर इसका मतलब हो सकता है कि वो आपके साथ सिर्फ पैसों के लिए हो या फिर उसकी आदत ही ऐसी बन गई हो। इसलिए भी आपको संभलने की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock
किसी से न मिलवाना
  • आप जब किसी के साथ प्यार के रिश्ते में होते हैं, तो फिर आपके पार्टनर जिससे भी मिलते हैं उनसे आपको भी मिलाना चाहिए। हालांकि, हो सकता है कि अपने परिवार से मिलाने का वो सही समय न हो, लेकिन अगर आपका पार्टनर कहीं पार्टी में जाता है, कहीं घूमने जाता है आदि तो आपको भी साथ ले जाकर सभी से मिलवाना चाहिए। साथ ही अगर उनकी बातचीत में आपको रूखापन दिखता है, तो भी आपको संभलने की जरूरत है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें