फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

World Aids Day: यौन संबंध ही नहीं इन वजहों से भी हो सकता है एड्स, बरतें सावधानी

Sun, 01 Dec 2019 01:49 PM IST
निलेश कुमार लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 8
relationship - फोटो : pixa
युवाओं के लिए आजकल रिलेशनशिप कोई नई बात नहीं रह गई है। दोस्ती से शुरू हुई रिलेशनशिप को आगे ले जाने में देर नहीं लगाते। और फिर एक-दूसरे के नजदीक होने के दौरान उनकी रिलेशनशिप बेड तक पहुंच जाती है। कई युवाओं के लिए शादी से पहले शारीरिक संबंध बनना उनके लिए आम बात रह गई है। इन सबके बीच एक बात का ध्यान रखना बहुत जरुरी होता है। 
विज्ञापन

2 of 8
relationship
पहले आगरा की इस घटना के बारे में जानिए
उत्तर प्रदेश के आगरा में किसी अन्य शहर से आई एक युवती अपने तीन दोस्तों को एड्स देकर चली गई। युवती के मित्रों में से एक युवक का इम्यून सिस्टम बिगड़ा और बीमार रहने लगा, तो डॉक्टर के पास गया। जांच के दौरान इस जानलेवा बीमारी का पता चला। बाद में दो अन्य दोस्तों ने भी जांच कराई तो उसे भी एड्स निकला। 
विज्ञापन

3 of 8
relationship - फोटो : pexel
हुआ यूं कि पढ़ाई के लिए आगरा पहुंची लड़की किराए के मकान में रह रही थी। कॉलेज और कोचिंग के दौरान तीनों युवकों से उसकी दोस्ती हुई। युवती एक—एक कर तीनों लड़कों के नजदीक आई और फिर तीनों के साथ उसके शारीरिक संबंध बने। युवती पहले से ही एचआईवी पीड़ित थी। 

4 of 8
Blood test
एक युवक ने डॉक्टर को बताया कि चार माह तक युवती के साथ वह रिलेशनशिप में रहा और इसी दौरान उसके साथ कई बार शारीरिक संबंध भी बनाया। डॉक्टर ने उसे जब बताया कि वह भी एचआईवी पॉजिटिव है, तो वह रोने लगा। अन्य दोनों युवकों के साथ भी कुछ ऐसी ही कहानी थी। तीनों युवकों के घरवालों को पता चला तो उनके यहां हड़कंप मच गया। 
विज्ञापन

5 of 8
Relationship - फोटो : canva.com
युवती तो शहर छोड़ कर जा चुकी, लेकिन तीनों युवकों को जानलेवा रोग दे गई। जांच में एचआईवी पॉजिटिव निकलने के बाद तीनों युवक अब दिल्ली में अपना उपचार करा रहे हैं। डॉक्टर ने तीनों युवकों को समझाया कि शारीरिक संबंध बनाते समय कांडोम को इस्तेमाल किया होता तो ये दिन नहीं देखने होते। 
विज्ञापन

6 of 8
relationship - फोटो : Pixabay
यौन संबंध बनाते समय रखें ध्यान:
चिकित्सक बताते हैं कि अनजान लोगों के साथ यौन संबंध सुरक्षित नहीं होते। दोस्ती या रिलेशनशिप में भी यौन संबंध बनाते समय बहुत ध्यान रखना जरुरी होता है। डॉक्टर बताते हैं कि लाखों लोगों को ये पता भी नहीं है कि वह एचआईवी संक्रमित हैं। ऐसे में हो सकता है कि आपके पार्टनर को भी एचआईवी हो। सबसे आम सावधानी होती है कि कंडोम का इस्तेमाल किया जाए। 
विज्ञापन

7 of 8
डॉक्टर बताते हैं कि आपको या आपके पार्टनर को एचआईवी या यौन संक्रमण होगा या नहीं, यह इस बात पर निर्भर करता है कि इसके वायरस को आपके या पार्टनर के शरीर में प्रवेश के लिए कोई पॉइंट मिल पाता है या नहीं। यौन संबंध बनाते समय कंडोम इस्तेमाल करने से इसकी संभावना नहीं बनती और आप सुरक्षित रहते हैं। 
इसके अलावा कई अन्य कारण भी हैं, जिनकी वजह से एड्स हो सकता है। 
विज्ञापन

8 of 8
एचआईवी एड्स - फोटो : सोशल मीडिया
एड्स के अन्य कारण
  • एचआईवी संक्रमित खून चढ़ाने से भी यह बीमारी फैलती है 
  • संक्रमित ऑर्गन किसी व्यक्ति को ट्रांसप्लांट करने से
  • एचआईवी पॉजिटिव महिला से उसके बच्चे को इस बीमारी का खतरा रहता है 
  • एक बार इस्तेमाल की जानी वाली सुई के दुबारा इस्तेमाल करने से 
  • इन्फेक्टेड ब्लेड का प्रयोग करने से
इन कारणों से परहेज कर आप इस बीमारी से बच सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें