फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Happy International Friendship Day 2023: दोस्तों को भेजें अंतरराष्ट्रीय मित्रता दिवस के खास शुभकामना संदेश

Sun, 30 Jul 2023 10:38 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
Friendship Day 2023 - फोटो : amar ujala
International Friendship Day 2023: आज अंतरराष्ट्रीय मित्रता दिवस मनाया जा रहा है। हर साल 30 जुलाई को वैश्विक स्तर पर दोस्ती दिवस को मनाते हैं। हालांकि प्रचलित मित्रता दिवस अगस्त महीने के पहले रविवार को ही आयोजित होता है, लेकिन 30 जुलाई को मनाए जाने वाले दोस्ती दिवस को कई देशों के बीच मैत्रीपूर्ण संबंधों पर आधारित दिन माना जाता है।

30 जुलाई वाले मित्रता दिवस और अगस्त के पहले रविवार को मनाये जाने वाले दोस्ती दिवस में फर्क ये है कि आज मनाया जाने वाला अंतरराष्ट्रीय मित्रता दिवस देशों के बीच मैत्रीपूर्ण संबंध को प्रदर्शित करता है। मित्रता एक गहरा रिश्ता है जो कि दो लोगों को एक दूसरे के करीब लाता है। लोग अपने दोस्तों से सुख दुख बांटते हैं। दोस्त अच्छी सलाह देते हैं। उनकी उन्नति से प्रसन्न होते हैं।

मित्रता के महत्व को समझने और एक दूसरे के प्रति स्नेह को बढ़ाने के लिए आज के दिन को दोस्त खास तरीके से मनाते हैं। अंतरराष्ट्रीय मित्रता दिवस के मौके पर दोस्तों को शुभकामना संदेश भेज सकते हैं। यहां दोस्ती दिवस के कुछ आकर्षक वॉलपेपर दिए जा रहे हैं।
विज्ञापन

2 of 6
Friendship Day 2023 - फोटो : amar ujala
यारों की यारी भी खिचड़ी से कम नहीं
स्वाद भले ही न रहे पर कमबख्त भूख मिटा देती है।

हैप्पी अंतरराष्ट्रीय फ्रेंडशिप डे 
विज्ञापन

3 of 6
Friendship Day 2023 - फोटो : amar ujala
एक जैसे दोस्त सारे नहीं होते
कुछ हमारे होकर भी हमारे नहीं होते
आपसे दोस्ती करने के बाद महसूस हुआ
कौन कहता है तारे जमीन पर नहीं होते।

हैप्पी अंतरराष्ट्रीय फ्रेंडशिप डे

4 of 6
Friendship Day 2023 - फोटो : amar ujala
बेवजह है तभी तो दोस्ती है
यार वजह होती तो व्यापार होता।

हैप्पी अंतरराष्ट्रीय फ्रेंडशिप डे 
विज्ञापन

5 of 6
Friendship Day 2023 - फोटो : amar ujala
दोस्ती कोई खोज नहीं होती
दोस्ती किसी से हर रोज नहीं होती
अपनी जिंदगी में हमारी मौजूदगी को बेवजह न समझना
क्योंकि पलकें आखों पर कभी बोझ नहीं होतीं।

हैप्पी अंतरराष्ट्रीय फ्रेंडशिप डे
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
फ्रेंडशिप डे - फोटो : amar ujala
दोस्तों की दोस्ती में कभी कोई रूल नहीं होता है
और ये सिखाने के लिए कोई स्कूल नहीं होता है।

हैप्पी अंतरराष्ट्रीय फ्रेंडशिप डे 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें