फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिलाओं को अक्सर पति से होती हैं ये पांच उम्मीदें, क्या आपको पता है?

Thu, 14 Nov 2019 10:34 AM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
- फोटो : pixa
नयी-नयी शादी में तो हर पति अपनी पत्नी का ख्याल रखता है। लेकिन जैसे-जैसे रिश्ता पुराना होता है पतियों को लगता है कि उनकी पत्नियों को अब उनके ध्यान और देखभाल की जरूरत नहीं है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि हर पत्नी हमेशा चाहती है कि उसका पति कुछ बातों का ताउम्र ख्याल रखें। तो चलिए जानें वो कौन सी बातें हैं जो पतियों को हमेशा ध्यान में रखनी चाहिए....


 
विज्ञापन

2 of 6
- फोटो : pixa
हाव-भाव समझे
कई बार महिलाएं अपने हाव-भाव से सबकुछ बता देती हैं। अगर वह आपके स्पर्श से दूर होती हैं, या आपसे दूरी बनाने की कोशिश कर रही हैं। ऐसे में आपको उनके यह हाव-भाव समझना जरुरी है। सिर्फ  हाव-भाव को समझना ही काफी नहीं है, आपको उसी अनुसार जवाब भी देना चाहिए। अक्सर महिलाएं चाहती हैं कि उनके पति उनके हाव-भाव से सारी बातें समझ जाएं

 
विज्ञापन

3 of 6
- फोटो : pixa
सतर्कता बरतें
किसी भी रिश्ते में असुरक्षा की भावना पैदा हो सकती है। ऐसे में आपको अपने रिश्ते में ऐसी बातें नहीं करनी चाहिए जिससे आपकी पत्नी को असुरक्षित महूसस हो। जब आपकी पत्नी आपके अतीत के बारे में असुरक्षित महसूस करती है तब आपको उन मुद्दों पर बात नहीं करनी चाहिए।

 

4 of 6
- फोटो : pixa
ऐसे बनाएं रिश्ते मजबूत
अगर आप अपने रिश्ते को मजबूत एवं स्थिर बनाए रखना चाहते हैं , तो इस बात पर जरूर ध्यान दें कि आपकी पत्नी आपसे क्या कहती है। यही नहीं बल्कि वह अपनी बात को कैसे कह रही है, इस बात का भी विशेष ध्यान रखें। अगर आप इस बात को अनदेखा करते हैं और उनके बोलने के तरीके को नहीं समझ पाते , तो यह बात आपके लिए  मुश्किल में डाल सकता है। यही नहीं बल्कि इसका असर आपके रिश्ते पर भी पड़ सकता है। 

 
विज्ञापन

5 of 6
- फोटो : pixa
समस्याओं को सुनें
अगर आपी पत्नी की जिंदगी में कुछ समस्या आ जाती है तो उनकी बात को बिना सुने ठीक करने की कोशिश न करें। ऐसा करने से पहले अच्छे ढंग से सुन लें कि वह क्या कह रही है? अक्सर ज्यादातर महिलाएं चाहती हैं कि उनके पति उनकी समस्या को शांति से सुनें, लेकिन यह जरुरी नहीं कि वे हमेशा यह चाहें कि उनके पति समाधान पेश करें।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
- फोटो : pixa
समझे उनके तरीके
कहते हैं कि हर किसी के प्यार करने का अंदाज अलग-अलग होता है। ऐसे में अगर आपकी पत्नी आपको प्यार करती हैं तो आपको उनके प्यार करने के तरीके को समझना चाहिए। चाहे वह शारीरिक स्नेह हो, खाना बनाना, उपहार देना या आपको देखते ही मुस्कुरा जाना हो। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें