Happy Women's Day Wishes to All Ladies :आज महिला दिवस मनाया जा रहा है। 1908 में न्यूयॉर्क में 15000 महिलाओं ने बेहतर वेतन, कम कार्य घंटे और मतदान के अधिकार को लेकर प्रदर्शन किया। 1910 में जर्मनी के एक नेता ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाने का प्रस्ताव रखा। एक साल बाद यूरोप के चार देशों ऑस्ट्रिया, डेनमार्क, जर्मनी और स्विट्जरलैंड में पहली बार अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया था। हालांकि 1975 में संयुक्त राष्ट्र ने आधिकारिक रूप से अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाने की घोषणा की और वैश्विक स्तर पर यह दिन महिलाओं के नाम समर्पित किया गया। तब से हर साल 8 मार्च को महिला दिवस मनाया जाता है।
इस वर्ष महिला दिवस 2025 (Women's Day Theme 2025) की थीम एक्सीलरेट एक्शन रखी गई है, जिसका अर्थ है तेजी से कार्य करना। इस महिला दिवस के मौके पर अपने परिवार की स्त्रियों, महिला दोस्तों, सहकर्मियों और जीवन से जुड़ी सभी महिलाओं को शुभकामना संदेश भेजें। महिला दिवस के सुंदर संदेश यहां दिए जा रहे हैं, जिन्हें अपनी प्रिय महिला साथियों को भेजकर उनके चेहरे पर मुस्कान ला सकते हैं।