फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Happy Women's Day Wallpapers: महिला दिवस के ये सुंदर वॉलपेपर भेजकर करें नारी शक्ति को सलाम

Sat, 08 Mar 2025 01:01 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला

सार

आप भी इस महिला दिवस पर उन सभी महिलाओं का आभार व्यक्त करें जो आपके जीवन में कोई स्थान रखती हैं। उन्हें प्रोत्साहित करें और नारी शक्ति को सलाम करें। यहां महिला दिवस के आकर्षक वॉलपेपर दिए जा रहे हैं, जिन्हें भेज कर नारी शक्ति का अभिवादन किया जा सकता है।
विज्ञापन
1 of 6
महिला दिवस के आकर्षक वाॅलपेपर - फोटो : Amar Ujala
Happy Women’s Day Wallpaper: समाज में महिलाओं की भूमिका को किसी तराजू पर मापें तो पलड़ा महिलाओं का ही भारी होगा। इसकी वजह भी है। जो महिला घर-परिवार को संभालने में निपुण होती है, वही महिला राष्ट्र निर्माण में भी अपना योगदान दे रही है। राजनीति, रक्षा, खेल, चिकित्सा और मनोरंजन समेत हर क्षेत्र में महिलाओं की भूमिका अडिग है। घर की रसोई को संभालना हो या जगुआर जेट लड़ाकू विमान को उड़ाना हो, नारी सब पर भारी है। इसीलिए नारी के साथ शक्ति शब्द को जोड़ा जाता है।

नारी के योगदान को सम्मानित करने के लिए हर साल एक दिन महिलाओं के नाम समर्पित किया जाता है। इस दिन को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के तौर पर मनाते हैं। 8 मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जाता है। इस दिन का उद्देश्य महिलाओं को उनके योगदान के लिए सम्मानित करना है। साथ ही महिलाओं को समाज में अधिकार, सम्मान और समानता दिलाना भी है।

महिला दिवस के मौके पर तरह-तरह के कार्यक्रम, जागरूकता अभियान, महिलाओं को खास महसूस कराने के लिए आयोजन होते हैं। आप भी इस महिला दिवस पर उन सभी महिलाओं का आभार व्यक्त करें जो आपके जीवन में कोई स्थान रखती हैं। उन्हें प्रोत्साहित करें और नारी शक्ति को सलाम करें। यहां महिला दिवस के आकर्षक वॉलपेपर दिए जा रहे हैं, जिन्हें भेज कर नारी शक्ति का अभिवादन किया जा सकता है।


विज्ञापन

2 of 6
इन आकर्षक वाॅलपेपर से नारी शक्ति को सलाम करें - फोटो : Amar Ujala

महिलाओं को आगे लाएं, देश को आगे बढ़ाएं।

नारी तुझे सलाम

 
विज्ञापन

3 of 6
महिला दिवस की सुंदर शुभकामनाएं भेजें - फोटो : Amar Ujala

हर महिला है दुर्गा का रूप, यह बदलेगी देश का स्वरूप।

नारी तुझे सलाम
 

4 of 6
महिला दिवस पर इन संदेशों से महिलाओं को आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करें - फोटो : Amar Ujala

वह देश है महान जो करता है नारी का सम्मान।

नारी तुझे सलाम
विज्ञापन

5 of 6
नारी शक्ति को और मजबूत बनाएं - फोटो : Amar Ujala

जब नारी में शक्ति सारी, फिर क्यों नारी है बेचारी।

नारी तुझे सलाम
 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
समाज में नारी की भूमिका को सशक्त बनाएं - फोटो : Amar Ujala

नारी के दम पर ही जग चलता है, इनकी ही गोद में पुरुष पलता है।

नारी तुझे सलाम

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें