फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपने पति से इन बातों को छुपाती है पत्नियां, जानें क्या है इसका कारण

Mon, 11 Mar 2019 12:00 AM IST
प्रशांत राय लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
husband wife
पति और पत्नी का रिश्ता गहरा होता है यह हम सभी जानते हैं। दोनों के बीच सच की और विश्वास की डोर बंधी होती है। यह रिश्ता बीते सालों के साथ और भी मजबूत होता जाता है। पुरुष अपने जीवन की सारी बात अपनी पत्नी के साथ शेयर करता है और औरतें भी अपने मन की बात उन्हें बताती हैं लेकिन कुछ बातें महिलाएं अपने पति से छुपा लेती हैं। आइए जानते हैं आखिर वो कौन सी बातें है जो पत्नियां अपने पति से छुपा लेती हैं।
विज्ञापन

2 of 5
wife and husband - फोटो : social media
वर्किंग महिलाएं ऑफिस में मिल रही सफलता को जल्दी से अपने पति से शेयर नहीं करना चाहती हैं, क्योंकि उन्हें लगता है उनके पति को इस बात का बुरा न लग जाए की उनकी पत्नी आगे जा रही है और वह अभी तक पीछे हैं। 
विज्ञापन

3 of 5
husband wife
पत्नियां अपने बैंक अकाउंट और पैसों के लेन-देन के बारे में भी खुलकर नहीं बताती हैं, क्योंकि उनका मकसद होता है अगर भविष्य में पति को पैसों की जरूरत पड़े तो मदद करेंगी। वह इस बात को गोपनीय रखना पसंद करती हैं।

4 of 5
relationship - फोटो : social media
पत्नियां अपने सेहत से जुड़ी छोटी-छोटी बात भी अपने पति से शेयर नहीं करती हैं, क्योंकि उन्हें लगता है उनको बताकर क्या परेशान करें। ऐसे में वह अपनी छोटी-मोटी परेशानियों को भी खुद ही हैंडल करने की सोच रखती हैं। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
relationship
महिलाएं अपने घर की आर्थिक स्थिति को भी छिपाकर रखती हैं। वे चाहती हैं कि एक लेवल पर खुद ही एडजस्ट करें। वे अपनी सेक्सुअल बातें भी पति से शेयर नहीं करती हैं। इसके लिए वह किसी सहेली का सहारा लेना पसंद करती हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें