Love Marriage Ke Fayde Aur Nuksan: पिछले कुछ वर्षों में प्रैम विवाह का चलन तेजी से बढ़ा है। युवाओं को अपने जीवनसाथी को समझने, जानने और अपनी पसंद से विवाह करने का अवसर मिलता है, इसलिए कई लोग प्रेम विवाह को प्राथमिकता देते हैं। दूसरी ओर, समाज का एक वर्ग अब भी लव मैरिज को लेकर संशय में है।
- अक्सर यह सवाल उठता है कि कुछ लोग प्रेम विवाह से क्यों झिझकते हैं?
- वो प्यार होने के बाद भी शादी से पीछे क्यों हट जाते हैं?
- क्या लव मैरिज में रिश्ते ज्यादा टूटते हैं?
- और क्या प्रेम विवाह लंबे समय तक सफल नहीं रह पाते?
इन सवालों का जवाब इतना सरल नहीं है। कोई भी शादी सिर्फ प्यार और पसंद पर निर्भर नहीं करती, बल्कि उसमें शामिल दो लोगों की सोच, मैच्योरिटी, परिवार का सहयोग और समस्याओं को संभालने की क्षमता भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। कई बार प्रेम संबंधों में शादी से पहले सब कुछ आसान लगता है, लेकिन विवाह के बाद जिम्मेदारियां बढ़ने पर रिश्ते की असली परीक्षा शुरू होती है।
हालांकि यह भी सच है कि प्रेम विवाह करने वाले बहुत से जोड़े सफल और खुशहाल जीवन जी रहे हैं। वहीं कुछ रिश्ते समय के साथ चुनौतियों का सामना करते हैं। आइए जानते हैं कि प्रेम विवाह को लेकर लोगों की झिझक की वजहें क्या हैं और किन कारणों से कुछ रिश्तों में तनाव पैदा हो सकता है।