फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस पेशे से जुड़े लोग होते हैं बहुत 'बोरिंग', अगर आप भी कर रहीं हैं डेट तो एक बार जरूर पढ़ें

Fri, 30 Aug 2019 08:25 AM IST
पंखुड़ी सिंह लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
- फोटो : pixa
हम किसी पेशे के खिलाफ नहीं हैं लेकिन हर पेशे से जुड़े लोगों के व्यक्तित्व की अपनी छटा होती है। जिससे वो पूरी तरह से प्रभावित नजर आते हैं। जैसे ज्यादातर देखा गया है कि क्रिएटिव क्षेत्र से जुड़े लोग थोड़ा सा ज्यादा खुशमिजाज होते हैं। उसी तरह से किसी लोक कल्याण से जुड़े इंसान में थोड़ी गंभीरता नजर आती है। हर इंसान का पेशा उसे प्रभावित करता है और साथ में प्रभावित होता है उसका परिवार। किसी भी रिश्ते में थोड़ी बहुत परेशानियां तो होती ही हैं। तो अगर आप किसी ऐसे इंसान को डेट कर रही हैं जो पेशे से वकील है तो आपकी जिंदगी में आने वाली परेशानियों को यहां हम समझने की कोशिश करेंगे।
 
 
विज्ञापन

2 of 6
relationship - फोटो : pixa
पहली बात तो ये कि अगर आपका ब्वॉयफ्रेंड या पति वकील है तो उसका पूरा कमरा केवल कानून की किताबों से भरा हुआ होगा। इसके साथ ही मजेदार बात ये है कि आप उससे बहस में कभी जीत ही नहीं पाएंगी। क्योंकि उसके पास आपके हर सवाल का जवाब मौजूद होगा। तो आप भी पड़ गई न सोच में। तो आइए जाने और क्यों  खास होते हैं वकील।

 
विज्ञापन

3 of 6
- फोटो : pixa
काम के लिए कोई घंटे नहीं होते हैं। ये अपनी फाइलों में पूरा दिन बिता सकते हैं। अब आप तो पेशे की गंभीरता को समझती होंगी। किसी बात से पहले आपको सबूत जुटाना पड़ेगा क्योंकि बिना सबूत आपकी बात ये नहीं मानने वाले हैं।

 

4 of 6
- फोटो : pixa
इन्हें शब्दों की जादूगरी बहुत अच्छी तरह आती है। इन्हीं बातों पर ही आपने अपना दिल इनको दिया था। लेकिन फिर भी, ये जरा भी रोमांटिक नहीं होते हैं।

 
विज्ञापन

5 of 6
- फोटो : pixa
किसी भी समाचार और राजनीति से जुड़े मुद्दे को बहुत गंभीरता से सुनते हैं। और आप इसमें रुकावट नहीं डाल सकती हैं।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
- फोटो : pixa
इनका सेंस ऑफ ह्यूमर बहुत खराब होता है। और ये बहुत ही बोरिंग होते हैं। क्यों, क्योंकि ये केवल वहीं काम करते हैं जिसका कोई मतलब हो। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें