Chole Bhature
- फोटो : Adobe stock
व्रत खोलने के बाद किन चीजों से बचें?
दिनभर के उपवास के बाद एक साथ बहुत अधिक भोजन करना, ज्यादा तला-भुना खाना या बहुत मसालेदार पकवान खाना कुछ लोगों के लिए परेशानी पैदा कर सकता है। इसलिए शुरुआत में पूड़ी-कचौड़ी, छोले-भटूरे, अत्यधिक मिठाई और कार्बोनेटेड पेय सीमित रखें। चाय-कॉफी भी बहुत ज्यादा न पिएं। शरीर की जरूरत के अनुसार पानी लेते रहें और आराम करें।
गर्भवती महिलाएं रखें खास ध्यान
गर्भावस्था में लंबे समय तक बिना पानी और भोजन के रहना डिहाइड्रेशन, कमजोरी और चक्कर आने का जोखिम बढ़ा सकता है। गर्भवती महिलाओं को निर्जला करवा चौथ व्रत रखने से बचना चाहिए और व्रत या उपवास के बारे में अपने डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए। यदि चक्कर, बेहोशी, तेज कमजोरी या तबीयत बिगड़ने जैसे लक्षण हों, तो उपवास जारी रखने के बजाय तुरंत स्वास्थ्य संबंधी सहायता लें