फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Men’s Secrets: पुरुष अपनी पार्टनर से हमेशा छुपाते हैं ये बातें, जानें मर्दों के राज

Mon, 11 Jul 2022 03:21 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
मर्दों के राज - फोटो : Istock
Men’s Secrets : जब कपल्स रिलेशनशिप में आते हैं, तो वह एक दूसरे से अपनी हर बात करते हैं। लड़कियां अपने बॉयफ्रेंड या पति को अपने जीवन से जुड़ी सब बातें बताती हैं। ऐसे ही पुरुष भी अपनी पत्नी या गर्लफ्रेंड से दिल की हर बात करते हैं। लड़कियों को लगता है कि उनका पार्टनर उन से हर बात शेयर करता है। लेकिन हर रिलेशनशिप में कई राज होते हैं। पुरुष अपने पार्टनर से हर बात शेयर नहीं करते। लड़कों से जुड़ी ऐसी कई बातें हैं, जो वह कभी अपने पार्टनर से नहीं कह पाते। अगर आपको भी लगता है कि पति या बॉयफ्रेंड के जीवन से जुड़ी हर बात आपको पता है तो यह आपकी गलतफहमी हो सकती है। पुरुषों के जीवन से जुड़े ऐसे कई राज हैं, जो हमेशा वह महिलाओं से छुपाते हैं। जानिए पुरुषों से जुड़े राज, जो लड़कियों को बोलने में हिचकिचाते हैं लड़के।
विज्ञापन

2 of 5
मर्दों के राज - फोटो : pixa
दर्द छुपाते हैं पुरुष

अमिताभ बच्चन की फिल्म का मशहूर डायलॉग है, 'मर्द को कभी दर्द नहीं होता।' लेकिन पुरुष भी इंसान ही होते हैं और उन्हें भी दर्द होता है। हालांकि अधिकतर पुरुष दूसरों से सामने, खास कर अपनी पार्टनर के सामने दर्द जाहिर नहीं करते। अगर उन्हें चोट लगी होती है तो वह अपने दर्द को या किसी दुखद बात पर पार्टनर के सामने जाहिर करते समय अधिक भावुक नहीं होते।
विज्ञापन

3 of 5
मर्दों के राज - फोटो : istock
निर्भरता

लड़के अपने पार्टनर पर भावनात्मक रूप पर निर्भर करते हैं। वह गर्लफ्रेंड या पत्नी से रिश्ते को लेकर कई उम्मीद रखने लगते हैं। जो लड़के आमतौर पर केयर फ्री होते हैं वह भी कई बार इमोशनल तौर पर अपने पार्टनर का सपोर्ट चाहते हैं लेकिन इस बात को वह कभी स्वीकार नहीं करते। लड़के अक्सर खुद को मजबूत दिखाने की कोशिश करते हैं। उन्हें प्यार और सपोर्ट की उम्मीद तो रहती है लेकिन वह इस बार को जाहिर नहीं करते।

4 of 5
मर्दों के राज - फोटो : Pixabay
डर

लड़कों को बचपन से सिखाया जाता है कि डरना नहीं है, रोना नहीं है। जब लड़के बड़े होते हैं तो वह यह बात छुपाने लगते हैं कि उन्हें किस चीज से डरता है या उन्हें डर भी लगता है। डर को कमजोरी की निशानी मानी जाती है। इसलिए पुरुष अपने पार्टनर के कितने भी करीब क्यों न हों, उन्हें जाहिर नहीं होने देते कि वह भी डरते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मर्दों के राज - फोटो : instagram/weddingwireindia
लुक और इम्प्रेशन

हर मर्द चाहता है कि महिलाएं उन्हें नोटिस करें। लेकिन इस बात को पुरुष कभी स्वीकार नहीं करते। ये तो सबको पता है कि लड़कियां सुंदर दिखना चाहती हैं और जब लोग उनकी तारीफ करते हैं तो लड़कियों को अच्छा लगता है लेकिन पुरुषों के साथ भी यही बात लागू है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें