Peacock Parenting Kya Hai? आज के समय में परवरिश सिर्फ बच्चों तक सीमित नहीं रह गई है, बल्कि यह सोशल मीडिया, प्रतिस्पर्धा और आधुनिक जीवनशैली से भी प्रभावित हो रही है। पिछले कुछ वर्षों में परवरिश की कई नई शैलियों की चर्चा रही है, जिनमें हेलीकॉप्टर पेरेंटिंग, जेलीफिश पेरेंटिंग और टाइगर पेरेंटिंग के बाद अब पीकाॅक पेरेंटिंग तेजी से सुर्खियां बटोर रही है।
पीकाॅक पेरेंटिंग का नाम मोर (Peacock) से प्रेरित है, जो अपने आकर्षक पंखों और दिखावे के लिए जाना जाता है। इसी तरह इस पेरेंटिंग स्टाइल में कुछ माता-पिता अपने बच्चों की उपलब्धियों, प्रतिभा और गतिविधियों को दूसरों के सामने बार-बार प्रदर्शित करने की कोशिश करते हैं। सोशल मीडिया के दौर में यह ट्रेंड और भी तेजी से बढ़ा है, जहां बच्चों की हर उपलब्धि, प्रतियोगिता, प्रमाणपत्र और छोटी-बड़ी सफलता को सार्वजनिक रूप से साझा किया जाता है।
बच्चों की उपलब्धियों पर गर्व करना स्वाभाविक है, लेकिन जब यह दिखावा या तुलना का रूप लेने लगे, तो इसका असर बच्चों के मानसिक और भावनात्मक विकास पर पड़ सकता है। विशेषज्ञों का मानना है कि अत्यधिक प्रदर्शन बच्चों पर अनावश्यक दबाव बना सकता है। आइए जानते हैं कि पीकाॅक पेरेंटिंग क्या है, इसकी प्रमुख विशेषताएं क्या हैं और इसका बच्चों पर सकारात्मक व नकारात्मक प्रभाव कैसे पड़ सकता है।