फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Guru Nanak Jayanti 2025: गुरु नानक जयंती पर जन्मा है बच्चा तो दें ये प्यारे प्यारे नाम

Wed, 05 Nov 2025 06:37 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला

सार

Sikh Baby Name Ideas :  गुरु नानक जयंती 2025 पर जन्मे बच्चों के लिए चुनें शुभ और आध्यात्मिक नाम। यहां देखें लड़का और लड़की दोनों के लिए प्यारे नाम और उनके अर्थ।
विज्ञापन
1 of 5
सिख बच्चे के लिए पंजाबी नाम - फोटो : Instagram
Sikh Baby Name Ideas : गुरु नानक देव जी का जन्म दिवस गुरु नानक जयंती के रूप में हर साल बड़ी श्रद्धा से मनाया जाता है। 2025 में यह पावन दिन 5 नवंबर को मनाया गया। सिख धर्म के पहले गुरु गुरु नानक देव जी ने प्रेम, समानता, और सेवा के संदेश से पूरी मानवता को दिशा दी। इस दिन जन्म लेने वाले बच्चों को ईश्वर की कृपा का प्रतीक माना जाता है। अगर आपके घर में इस शुभ दिन जन्मी ‘नन्ही किरण’ या ‘प्यारे लाल’ का स्वागत हुआ है, तो क्यों न उनका नाम कुछ ऐसा रखा जाए जो आध्यात्मिक अर्थ भी रखे और जीवनभर प्रेरणा दे।  नाम चुनते समय ‘हर’, ‘गुर’, ‘प्रीत’ जैसे शब्दों का प्रयोग करें, जो सिख परंपरा में शुभ माने जाते हैं। इन नामों का अर्थ न सिर्फ धार्मिक बल्कि प्रेरणादायक भी है, जो बच्चों को जीवनभर मार्गदर्शन देगा।

 

विज्ञापन

2 of 5
baby girl - फोटो : adobe stock

 गुरु नानक जयंती पर जन्मे बच्चे के लिए नाम

लड़कों के नाम

नानक (Nanak) – गुरु नानक देव जी से प्रेरित, ज्ञान और प्रकाश का प्रतीक

हरमीत (Harmeet) – भगवान का मित्र

गुरकीरत (Gurkirat) – गुरु के कार्य करने वाला

अमनदीप (Amandeep) – शांति का दीपक

विज्ञापन

3 of 5
बच्चों के पंजाबी नाम - फोटो : Freepik

जसप्रीत (Jaspreet) – प्रभु के नाम का प्रेमी

तेगबहादुर (Teghbahadur) – साहसी और धर्म रक्षक

सुखविंदर (Sukhwinder) – सुख और शांति देने वाला

हरनूर (Harnoor) – ईश्वर का प्रकाश

4 of 5
बच्चों के पंजाबी नाम - फोटो : Adobe stock

लड़कियों के नाम

गुर्प्रीत (Gurpreet) – गुरु से प्रेम करने वाली

हरलीन (Harleen) – प्रभु में लीन रहने वाली

अमनप्रीत (Amanpreet) – शांति की प्रेमी

गुरनूर (Gurnoor) – गुरु का प्रकाश

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
बच्चों के पंजाबी नाम - फोटो : Freepik

हरसिमरन (Harsimran) – प्रभु का स्मरण करने वाली

नवप्रीत (Navpreet) – नया प्रेम, नई शुरुआत

किरनदीप (Kirandeep) – उजाले की किरण

सतनाम (Satnam) – सच्चे नाम में विश्वास रखने वाली

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें