फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लड़कों को लेकर लड़कियों के दिमाग में रहती है ये गलत बातें

Fri, 08 Mar 2019 06:13 PM IST
प्रशांत राय लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
girls gossip
लड़के और लड़कियों की दुनिया एक दूसरे के लिए असमंजस भरी होती हैं। खासतौर पर एक दूसरे की आदतों को लेकर लंबे समय तक दोनों अंजान रहते हैं। ऐसे में दोनों ही एक दूसरे के प्रति कई तरह की सही-गलत धारणाएं बनाते हैं। इन धारणाओं में कई बार सच्चाई होती है तो कई बार जानकारी का अभाव। बहरहाल, आइए आपको बताते हैं उन बातों के बारे में जो अक्सर लड़कियां लड़कों के बारे में सही मान लेती हैं, जबकि ऐसा होता नहीं है।
 
विज्ञापन

2 of 5
breakup
भावुक भी होते हैं लड़के
अधिकांश लड़कियां सोचती हैं कि लड़के दिल से बहुत मजबूत होते हैं और उन्हें हर परिस्थिति को संभालना आता है कि वो महिलाओं की तरह भावुक नहीं होते हैं। लेकिन यह उनका बाहरी रूप है। बल्कि पुरुष कई ऐसी परिस्थितियों में बाहर से खुश दिखाई देते हैं लेकिन अंदर से टूट जाते हैं।

पत्नी से अलग होने पर टूट जाते हैं
पुरुष भले ही भावनात्मक रूप से महिलाओं से अधिक मजबूत हों, लेकिन जीवनसाथी से दूर होने पर वो टूट जाते हैं। इसका एक कारण यह भी हो सकता है कि वो किसी से अपनी बातें शेयर नहीं कर पाते हैं। इस कारण अंदर वे भावनात्मक रूप से कमजोर हो जाते हैं। जीवनसाथी से वियोग के बाद एक तरफ जहां महिलाएं मानसिक और भावनात्मक रूप से अधिक धैर्य का परिचय देती हैं वहीं पुरुषों को इस सदमे से निकलने के लिए लंबा समय लगता है। 
विज्ञापन

3 of 5
edrt
परिवार से बेरुखी
पुरुष अपने सम्मान को लेकर बहुत गंभीर रहते हैं। वो अपने सम्मान से प्यार करते हैं और सबसे पहले वे इसे अपने घर में ही पाना चाहते हैं, इसलिए अगर कभी भी किसी कारणवश उन्हें परिवार में सम्मान नहीं मिलता है तो उन्हें बहुत तकलीफ होती है। 

4 of 5
women are impressed with the men who adds garlic in their meal
लोगों का व्यवहार
पुरुष किसी से अपनी दुश्मनी भुलाकर उसकी मदद करता है और बदले में दूसरा व्यक्ति उसे धोखा देता है तो वो इंसान भले ही उसका करीबी न हो लेकिन उनके लिए भावनात्मक चोट होता है, जिससे वो टूट जाते हैं। पुरुषों को लेकर एक बात कही जाती है कि वो सामान्य जीवन की बातों को बहुत अधिक नहीं खींचते, लेकिन एक बार अगर किसी की बात उनको बुरी लग गई तो वो उस बात को जल्दी भुलाते नहीं हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
men grooming - फोटो : instagram
जब पुरुष परिवार की आर्थिक जरूरतों को पूरा करने में सक्षम न हों या ये महसूस करें की वो जरूरतों को पूरा नहीं कर सकते तो इससे उनका आत्मविश्वास टूटता है और वे समाज व परिवार से कटने लगते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें