फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्यार में पड़ गए हैं तो आपको भी हो सकती है ये बीमारी, बस ध्यान रखें खान-पान का

Sun, 03 Mar 2019 03:40 PM IST
कशिश मिश्रा लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
weight gain - फोटो : social media
मनचाहा पार्टनर मिलना हर  किसी के लाइफ का सबसे खूबसूरत वक्त होता है। ऐसे खूबसूरत वक्त में आप अपने पार्टनर के साथ क्वालिटी टाइम बिताते हैं। कभी बाहर घूमने जाना तो कभी कैंडल नाइट डिनर पर जाना । चाहे लड़का हो या फिर लड़की ऐसे वक्त में वजन बढ़ना शुरू हो जाता है। आइए जानते हैं इस हसीन वक्त में वजन के क्या कारण हैं।

 
विज्ञापन

2 of 5
weight gain - फोटो : social media
शादी के बाद भी लोगों का वजन बढ़ने लगता है। पार्टनर के आने के बाद आपकी दिनचर्या बदल जाती है। जब आप अकेले थे,उस वक्त आप खुद को फिट रखने के लिए जिम जाया करते थे। वहीं जब आपको पार्टनर मिल जाता है उस वक्त आप सोचते हैं अब जिम जाने की क्या जरूरत है। बल्कि ऐसा करना गलत है। आप जिम जाना बरकरार रखें आपका वजन नहीं बढ़ेगा। शादी के बाद भी आप स्मार्ट लगेंगे। 
विज्ञापन

3 of 5
weight gain - फोटो : social media
प्यार में पड़ने के बाद आपके खान-पान में भी बदलाव आ जाता है। शादी से पहले अपने डाइट का पूरा ध्यान रखते थे लेकिन शादी के बाद आप खुद के पसंद का कम और पार्टनर के पसंद का ज्यादा खाना पसंद करते हैं। ऐसे में आप खाना कम फास्टफूड ज्यादा खाते हैं। जिस वजह से आपका वजन बढ़ जाता है।

4 of 5
fat - फोटो : social media
प्यार में पड़ने के बाद लोगों की गाड़ी पटरी पड़ तो आ जाती है लेकिन आप जितना आसान इसे समझते हैं उतना आसान यह होता नहीं है। खुशी के साथ-साथ प्यार के रास्ते में तनाव भी होता हैं। ऐसे में आप कई बार बहुत ज्यादा स्ट्रेस में रहते हैं। स्ट्रेस में रहने से भी आपका वजन बढ़ने लगता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Fat Girls - फोटो : Social Media
इसके साथ ही आपके दिनचर्या में भी बदलाव आ जाता है। आप देर रात तक जगते हैं और सुबह भी देर तक सोते रहते हैं। ऐसे में आपका पूरा दिन खराब हो जाता है। आपका मन  पूरे दिन भारी रहता है। आप फ्रेश महसूस नहीं करते हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें