Wedding Tips: भारत में शादी को जीवन भर का साथ माना जाता है। यह वह पवित्र रिश्ता होता है, जिसमें दूल्हा और दुल्हन ही नहीं बल्कि उनके परिवार भी एक हो जाते हैं। ऐसे में लोग अपने-अपने रीति रिवाजों और मान्यताओं के मुताबिक, धूमधाम से शादी करते हैं। सभी धर्मों में अलग अलग तरीकों से शादी की परंपराएं होती हैं, जिनके लिए लोग महीनों पहले से तैयारी करते हैं। हफ्तेभर का शादी उत्सव मनाया जाता है लेकिन वक्त के साथ कोर्ट मैरिज की मांग बढ़ी है। अब कपल कोर्ट मैरिज की ओर अधिक आकर्षित हो रहे हैं। पहले ये धारणा थी कि जो लोग कोर्ट मैरिज करते हैं, उनकी कोई सामाजिक, पारिवारिक या आर्थिक वजह हो सकती है। लेकिन अब यह धारणा भी बदल रही है। लोग कोर्ट मैरिज को अपनी पसंद बना कर अपनाते हैं। भले ही कोर्ट मैरिज के बाद वह अपनी धार्मिक परंपरा के मुताबिक शादी भी करें। अगर आप भी शादी करने वाले हैं तो कोर्ट मैरिज के नियम, कोर्ट मैरिज के लाभ और उससे जुड़ी जरूरी बातों को जान लें।