फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Wedding Tips : शादी से पहले दूल्हा-दुल्हन गलती से भी ना करें ये काम, वरना विवाह में आएगी परेशानी

Sun, 29 Jan 2023 05:39 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

कई बार कुछ दूल्हा या दुल्हन कुछ ऐसी हरकत कर देते हैं, जिसका सीधा प्रभाव शादी पर पड़ता है। बड़ी बात होने की वजह से कई लोगों की तो शादी तक टूटने की नौबत आ जाती है।
विज्ञापन
1 of 5
शादी से पहले दूल्हा-दुल्हन गलती से भी ना करें ये काम - फोटो : iStock
Wedding Tips : शादी एक ऐसा बंधन होता है, जिसे जोड़ने से पहले सभी के मन में हजारों सवाल होते हैं। ऐसा सिर्फ लड़कियों के साथ ही नहीं बल्कि लड़कों के साथ भी होता है। चाहे लव मेरिज हो या अरेंज, ये डर हर किसी को होता है कि आखिर उनका पार्टनर शादी के बाद उनसे कैसा व्यवहार करेगा। परिवार वाले भी इस बात का ध्यान रखते हैं कि दूल्हा-दुल्हन किसी भी मामले में हिचकें ना। दोनों खुलकर सबसे मिल सकें।

कई बार कुछ दूल्हा या दुल्हन कुछ ऐसी हरकत कर देते हैं, जिसका सीधा प्रभाव शादी पर पड़ता है। बड़ी बात होने की वजह से कई लोगों की तो शादी तक टूटने की नौबत आ जाती है। ऐसे में अपनी बैचलर लाइफ को गुडबाय कहते समय कुछ हरकतें नहीं करनी चाहिए। आज की खबर में हम आपको कुछ ऐसी ही हरकतों के बारे में बताएंगे, जिन्हें होने वाले दूल्हा और दुल्हन को गलती से भी नहीं करना चाहिए। 
विज्ञापन

2 of 5
शादी से पहले नशे में धुत होना - फोटो : Istock
शादी से पहले नशे में धुत होना

शादी से ठीक एक दिन पहले कभी किसी तरह का नशा नहीं करना चाहिए। कई बार लोग नशा संभाल नहीं पाते फिर आप ऐसी हरकतें करने लगते हैं जो अच्छी नहीं होती। इससे आपकी छवि खराब होती है। 
विज्ञापन

3 of 5
एक्स को ना लगाएं फोन - फोटो : istock
एक्स को ना लगाएं फोन

अपनी शादी से ठीक पहले अपने एक्स को कभी फोन नहीं लगाना चाहिए। पूर्व प्रेमी या प्रेमिका से सभी रिश्ते तोड़ने के बाद ही शादी जैसे बंधन में बंधने के लिए तैयार होना चाहिए। आपकी एक गलत हरकत आपके साथ आपके पार्टनर की जिंदगी भी खराब कर सकती है।

4 of 5
बजट को लेकर ना करें मंगेतर से बात - फोटो : istock
बजट को लेकर ना करें मंगेतर से बात

शादी के समय कभी अपने घर के बजट को लेकर अपने मंगेतर से बात नहीं करनी चाहिए। कई बार आपका पार्टनर आपकी बातों को गलत तरीके से ले सकता है। इससे आपके रिश्ते में खटास आ सकती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
हर बात पर ना करें शिकायत - फोटो : couple fight
हर बात पर ना करें शिकायत

शादी से ठीक पहले अपने मंगेतर से बात-बात की शिकायत ना करें। आपकी इस हरकत से ना सिर्फ आपके पार्टनर का बल्कि उसके घर वालों का भी मूड खराब हो सकता है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें