फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Love Life Secrets: बिस्तर पर सोने के तरीके से जानें पति-पत्नी के रिश्ते की गहराई, हर पोजीशन का है खास मतलब

Sat, 28 Jan 2023 06:23 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
कपल के सोने की पोजीशन से जानें रिश्ते की गहराई - फोटो : Istock
Sleeping Positions Reveal Love Life Secrets: व्यक्ति का तौर तरीका, चाल-ढाल और बात कहने का अंदाज उनके व्यक्तित्व के बारे में बताता है। अगर आप किसी कि पर्सनालिटी के बारे में जानना चाहते हैं, तो उसके आचरण पर गौर करें। ऐसे ही व्यक्ति के सोने के तरीके भी कई राज खोलते हैं। यह राज व्यक्ति की लव लाइफ से जुड़े हैं। किसी व्यक्ति का अपने पार्टनर के साथ स्लीपिंग पोजिशन कैसा है, यह उनके रिश्ते की गहराई बता सकता है। जब दो लोगों की नई शादी होती है, तो पति-पत्नी को एक दूसरे को समझने में कुछ वक्त लगता है। नई शादी में अक्सर कपल अपने पार्टनर का व्यवहार और पसंद नापसंद तो जानना ही चाहते हैं, साथ ही ये भी जानना चाहते कि इस रिश्ते को लेकर पार्टनर कितना गंभीर है या क्या सोचता है। अगर आपकी हाल फिलहाल शादी हुई है और आप ये जानना चाहते हैं कि पार्टनर इस रिश्ते में कितना इन्वाॅल्व है तो उनके सोने के तरीके से पता लगा सकते हैं। अगली स्लाइड्स में आपको पार्टनर के सोने के पोजीशन के खास मतलब के बारे में बताया जा रहा है, जिससे आप अपने रिश्ते की गहराई के बारे में जान सकेंगे।
विज्ञापन

2 of 6
कपल के सोने की पोजीशन से जानें रिश्ते की गहराई
स्पूनिंग पोजीशन

इस तरह की पोजीशन में सोते समय पति पत्नी को बैक साइड से हग करता है। यानी पत्नी के पीठ की तरफ से लिपटकर सोता है। यह स्थिति बताती है कि पार्टनर आपको बहुत प्यार करता है। वहीं आप अपने पार्टनर के साथ कितना सहज है, यह भी पता चलता है। यह कपल के बीच के रोमांटिक रिश्ते को जाहिर करता है।
विज्ञापन

3 of 6
कपल के सोने की पोजीशन से जानें रिश्ते की गहराई - फोटो : istock
रोलिंग बैक पोजिशन

जब बिस्तर पर पति और पत्नी एक दूसरे की ओर पीठ करके दूर दूर सोते हैं, तो इसे रोलिंग बैक पोजिशन कहते हैं। सोने की इस स्थिति से पता चलता है कि पति औऱ पत्नी के रिश्ते में सबकुछ ठीक नहीं चल रहा। उनके रिश्ते में प्यार का अभाव होता है। कई बार पार्टनर दिनभर की काम की थकान के बाद इस तरह की पोजिशन में सोते हैं।

4 of 6
कपल के सोने की पोजीशन से जानें रिश्ते की गहराई - फोटो : pixabay
सिंगल्स पोजिशन

सोने की इस स्थिति में महिलाएं अपने पार्टनर के कंधों पर सिर रखकर सोती हैं। इस पोजिशन का मतलब होता है कि पत्नी अपने पार्टनर पर काफी भरोसा और प्यार करती हैं। वहीं अगर पति भी पत्नी के सोने के इस तरीके में सहज महसूस करते हैं तो इसका मतलब है कि वह अपनी पत्नी का काफी ध्यान रखते हैं और उनकी सुरक्षा के बारे में सोचते हैं।
विज्ञापन

5 of 6
कपल के सोने की पोजीशन से जानें रिश्ते की गहराई - फोटो : getty images
एक दूसरे से विपरीत सटकर सोना

यह पोजिशन कुछ कुछ रोलिंग बैक जैसी ही होती है। इस तरह की पोजिशन में कपल एक दूसरे की ओर पीठ करके सोते हैं लेकिन उनकी बैक साइड एक दूसरे को टच कर रही होती है। इस स्थिति का मतल है कि कपल एक दूसरे के प्रति आकर्षित हैं और रिश्ते को काफी सुरक्षित मानते हैं, लेकिन कपल एक दूसरे के पर्सनल स्पेस का ख्याल रखना चाहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
कपल के सोने की पोजीशन से जानें रिश्ते की गहराई - फोटो : pexel
प्रेट्सल पोजीशन

जब पति पत्नी को बाहों में लेकर सोता है तो इसे प्रेट्सल पोजिशन कहते हैं। सोने का यह तरीका आमतौर पर नए शादीशुदा जोड़े अपनाते हैं। ये रोमांटिक रिश्ते को दर्शाता है। लेकिन शादी के कई सालों बाद भी अगर पति पत्नी इस पोजिशन में सोते हैं तो उस कपल के बीच काफी प्यार होता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें