रिश्तेदारों की भावनाओं का सम्मान करें
- फोटो : Adobe
रिश्तेदारों की भावनाओं का सम्मान करें
शादी में हर किसी की अपनी अहमियत होती है और हर कोई चाहता है कि उसकी भावनाओं का सम्मान किया जाए। दुल्हन के घर वालों से लेकर बाराती और करीबी रिश्तेदारों तक, सभी को उनके महत्व के अनुसार ध्यान देना जरूरी है। अगर किसी रिश्तेदार को लगता है कि उनका स्वागत ठीक से नहीं किया गया या उन्हें पर्याप्त ध्यान नहीं मिला, तो वो नाराज हो सकते हैं।
आगमन के समय का सही ध्यान रखें
शादी की तारीख और समय पहले से तय होता है, लेकिन कई बार रिश्तेदारों का आने का समय तय नहीं हो पाता। कुछ रिश्तेदार काफी पहले पहुंच जाते हैं, जबकि कुछ शादी के आखिरी समय पर। पहले से आए मेहमानों के लिए पहले से ही उचित व्यवस्था कर देनी चाहिए। वहीं उसी मौके पर आए मेहमानों को भी खास तवज्जो दिए जाने की जरूरत होती है। ऐसे में यह जरूरी है कि शादी के आयोजन से पहले सभी रिश्तेदारों को एक सटीक समय और योजना दी जाए, ताकि सबका स्वागत अच्छे से किया जा सके।