Baby Boy Names Starting With A Letter: बच्चे का जन्म परिवार में खुशियां तो लाता ही है, साथ ही कई उम्मीदें और जिम्मेदारियां भी लेकर आता है। नन्हे मुन्हे के आने से परिवार में एक सदस्य बढ़ जाता है। सबसे पहला काम जो माता पिता बच्चे के जन्म के बाद करते हैं, वह है अपने नन्हे मुन्हें को एक पहचान देना। किसी भी व्यक्ति की पहचान उसके नाम से होती है। नाम केवल एक व्यक्ति को दूसरे से अलग नहीं बनाता, बल्कि व्यक्तित्व को भी दर्शाता है। कहते हैं कि नाम का व्यक्तित्व पर काफी असर होता है। इसलिए बच्चे को ऐसा नाम दें, जो अर्थपूर्ण हो।
हालांकि आजकल के माता पिता अपने बच्चे के लिए सबसे अलग या यूनिक नाम की तलाश में रहते हैं। अक्सर यूनिक और आधुनिक नाम घर के बड़े-बुजुर्गों जैसे नानी-दादी को समझ नहीं आते। उन्हें ये नाम अटपटे लगते हैं। ऐसे में बच्चे के लिए आधुनिक होने के साथ ही सुंदर अर्थ वाले नाम का चयन किया जा सकता है। अपने लाडले बेटे का नाम अगर "अ" अक्षर से रखना है तो कुछ सुझाव आपको इस लेख में दिए जा रहे हैं। अ अक्षर से शुरू होने वाले ये नाम आधुनिक और अर्थपूर्ण दोनों ही हैं।