Anushka Sharma Parenting Tips: बच्चों की परवरिश बहुत ही जिम्मेदारी का काम होता है, जिसे माता पिता बखूबी निभाना चाहते हैं। आम अभिभावक हों या सेलिब्रिटी माता पिता सभी अपने बच्चे के पालन पोषण में कोई कमी नहीं छोड़ना चाहते और उन्हें एक अच्छी परवरिश देना चाहते हैं। बच्चों को सेहतमंद रखने के साथ ही उन्हें अनुशासित जीवन जीने के लिए प्रेरित करना अभिभावकों का प्रयास होता है।
यही प्रयास भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली और उनकी पत्नी व अभिनेत्री अनुष्का शर्मा का भी है। विराट कोहली और अनुष्का शर्मा के दो बच्चे हैं, बेटी वमिका और बेटा अकाय। एक आयोजन में शामिल हुईं अनुष्का शर्मा ने पारिवारिक जीवन के बारे में खुलकर बात की। अनुष्का ने स्वीकार किया कि वह और विराट परफेक्ट अभिभावक नहीं। बच्चों की सेहत और डिसिप्लिन के लिए उन्हें सख्त रूटीन फॉलो करनी पड़ती है।
आइए जानते है कि विराट कोहली और अनुष्का शर्मा कैसे अपने बच्चों वामिका और अकाय की परवरिश करते हैं।