फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Happy Ganesh Chaturthi 2024: गणपति बप्पा मोरया, दोस्तों और रिश्तेदारों को भेजें गणेश चतुर्थी के शुभकामना संदेश

Sat, 07 Sep 2024 08:24 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला

सार

यहां गणेश चतुर्थी व गणेशोत्सव के सुंदर और भक्तिमय संदेश दिए जा रहे हैं जिसकी तस्वीरें आप आसानी से डाउनलोड करके अपने प्रियजनों को भेजकर गणपति पूजा की हार्दिक शुभकामनाएं दे सकते हैं।  
 
विज्ञापन
1 of 6
गणेश चतुर्थी 2024 - फोटो : Amar Ujala
Ganesh Chaturthi 2024 Wishes in Hindi: 7 सितंबर, शनिवार से गणेश उत्सव का शुभारंभ हो रहा है। गणेशोत्सव 10 दिन का पर्व है, जिसकी शुरुआत गणेश चतुर्थी और समापन अनंत चतुर्दशी तिथि को होती है। हिंदू मान्यताओं के मुताबिक, गणेश चतुर्थी तिथि को विघ्नहर्ता भगवान गणेश का जन्म हुआ था। गणपति भगवान शिव और माता पार्वती के छोटे पुत्र हैं। किसी भी पूजा से पहले भगवान गणेश का स्मरण किया जाता है। गणपति पूजा के बाद ही कोई भी पूजा सफल मानी जाती है। 

गणेश चतुर्थी को भक्त गणपति जी की प्रतिमा स्थापित करते हैं और 3, 5,7 या 10 दिन तक उनकी विशेष पूजा करते हैं। जिसके बाद गणपति विसर्जन किया जाता है। विनायक चतुर्थी का पर्व आप भी मनाते हैं तो शुरुआत भगवान गणेश के नाम के जाप के साथ करें। प्रथम पूज्य गणेश जी के मंत्रोच्चारण के साथ ही अपने दोस्तों, रिश्तेदारों और करीबियों को गणेश चतुर्थी की शुभकामनाएं भेजें। 

यहां गणेश चतुर्थी व गणेशोत्सव के सुंदर और भक्तिमय संदेश दिए जा रहे हैं जिसकी तस्वीरें आप आसानी से डाउनलोड करके अपने प्रियजनों को भेजकर गणपति पूजा की हार्दिक शुभकामनाएं दे सकते हैं।  
विज्ञापन

2 of 6
गणेश चतुर्थी 2024 - फोटो : Amar Ujala
वक्रतुण्ड महाकाय
सूर्यकोटि समप्रभ ।
निर्विघ्नं कुरु मे देव
सर्वकार्येषु सर्वदा ।

गणेश चतुर्थी की शुभकामनाएं
विज्ञापन

3 of 6
गणेश चतुर्थी 2024 - फोटो : Amar Ujala
भक्ति गणपति, शक्ति गणपति।
सिद्धि गणपति, लक्ष्मी गणपति।
महा गणपति, देवों में श्रेष्ठ मेरे गणपति।

गणेश चतुर्थी की शुभकामनाएं

4 of 6
गणेश चतुर्थी 2024 - फोटो : Amar Ujala
दिल से जो भी मांगोगे मिलेगा
ये गणेश जी का दरबार है,
देवों के देव वक्रतुंड महाकाय को
अपने हर भक्त से प्यार है..।।

गणेश चतुर्थी की शुभकामनाएं
विज्ञापन

5 of 6
गणेश चतुर्थी 2024 - फोटो : Amar Ujala

सब शुभ कारज में पहले पूजा तेरी,
तुम बिना काम ना सरे, अरज सुन मेरी।
रिद्धि-सिद्धि को लेकर करो भवन में फेरी
करो ऐसी कृपा नित करूँ मैं पूजा तेरी।

गणेश चतुर्थी की शुभकामनाएं
 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
गणेश चतुर्थी 2024 - फोटो : Amar Ujala
गणेश जी का रूप निराला है
चेहरा भी कितना भोला भाला है।
जिसे भी आती है कोई मुसीबत
उसे इन्हीं ने तो संभाला है।

गणेश चतुर्थी की शुभकामनाएं
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें