फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Valentines Day 2021: घर पर मनाने जा रहे हैं वैलेंटाइन डे तो इस तरह करें सजावट, जानें इस बारे में सबकुछ

Sat, 06 Feb 2021 07:42 PM IST
प्रकाश चंद जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
वैलेंटाइन वीक लिस्ट 2021 प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock
सदियों से प्यार की एक अलग जगह रही है, और फरवरी महीना तो प्यार करने वालों के लिए बेहद खास होता है क्योंकि इस महीने पूरा एक हफ्ता प्यार के रूप में मनाया जाता है। बात वैलेंटाइन डे की ही करें तो इस दिन कपल्स अपने पार्टनर को घर पर ही कई तरह से सरप्राइज देने का प्लान बनाते हैं। इसके लिए घर को अच्छे से सजाया जाता है, लेकिन कई बार ऐसा होता है कि कुछ न कुछ कमी हमें देखने को मिल जाती है, जिससे आपका या आपके पार्टनर का मन उदास हो जाता है। लेकिन आप घबराए नहीं, क्योंकि हम आपको घर की सजावट करने के कुछ खास तरीके बताने जा रहे हैं। तो चलिए जानते हैं।
विज्ञापन

2 of 5
वैलेंटाइन वीक लिस्ट 2021 प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock
लाल रंग के गुब्बारों से घर को दे रोमांटिक लुक
  • वैलेंटाइन डे को हर कोई खास बनाने की कोशिश करता है। इसके लिए आपको अपने घर की सजावट रोमांटिक लुक में करनी है। इसके लिए आप लाल रंग के गुब्बारों का इस्तेमाल कर सकते हैं और वो भी दिल वाले। दीवार से लेकर नीचे जमीन पर इन गुब्बारों को लगा सकते हैं। साथ ही लाल रंग के फूलों से घर को सजा सकते हैं। लाल रंग के रिबन से दीवारों को सजा सकते हैं। साथ ही बैड के चारों तरफ भी लाल गुब्बारे लगा सकते हैं और कमरे की लाइट लाल रंग की कर सकते हैं।
विज्ञापन

3 of 5
वैलेंटाइन वीक लिस्ट 2021 प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock
कैंडल लाइट डिनर से खुश करें पार्टनर को
 
  • अगर आप वैलेंटाइन डे के दिन घर पर ही अपने पार्टनर को सरप्राइज देना चाहते हैं, तो इसके लिए आप एक स्पेशल कैंडल लाइट डिनर का व्यवस्था कर सकते हैं। इसके लिए आप डिनर टेबल को भी सजा सकते हैं। इसमें आपकी मदद कैंडल, फूल और चॉकलेट कर सकते हैं। डिनर टेबल पर कैंडल जलाकर आप फूल से भी सजावट कर सकते हैं। साथ ही आप दिल के आकार वाला केक भी ला सकते हैं, जिस पर वैलेंटाइन डे लिखा हो।

4 of 5
वैलेंटाइन वीक लिस्ट 2021 प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
मोमबत्तियां कर सकती हैं मदद
  • जब हम घर के अंदर घुसते हैं, तो वहीं से हमारी नजरें घर पर पड़नी शुरू हो जाती है। ऐसे में जरूरी है कि सजावट घर के गेट से ही की जाए, जिसमें आपकी मदद मोमबत्तियां कर सकती हैं। गेट के अगल-बगल और रास्ते पर आप मोमबत्तियां जला सकते हैं। आप ऐसा भी कर सकते हैं कि जैसे- घर के दरवाजे से आपने मोमबत्तियां जलाते हुए एक रास्ता बनाया, और उस रास्ते को वहां पर खत्म किया जहां आपने अपने पार्टनर के लिए गिफ्ट रखा हो। ऐसा करने से आपके पार्टनर काफी खुश हो सकते हैं और आपका वैलेंटाइन डे काफी अच्छा हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
वैलेंटाइन वीक लिस्ट 2021 प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock
हर कोने को जगमगाएं
  • वैलेंटाइन डे के खास मौके पर आप अपने घर के हर कोने को जगमगा सकते हैं। इसके लिए आपको करना ये है कि आपको घर में पड़ी खाली बोतलों को लेना है और उनमें लाइट लगानी है, और फिर इन बोतलों को बैठक, कमरे आदि जगहों के कोने में रख दें। इनकी रोशनी देखते ही बनती है। अगर आपके पास इतनी लाइट नहीं है तो आप मोमबत्ती की मदद से भी ये सब कर सकते हैं, ताकि वैलेंटाइन डे के दिन हर कोने में उजाला हो सके और आपके घर की सुंदरता में चार चांद लग सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें