लोग अक्सर वैलेंटाइन वीक के कॉन्सेप्ट पर सवाल उठाते हुए कहते हैं कि प्यार किसी दिन या हफ्ते का मोहताज नहीं होता, उसे कभी भी जाहिर कर सकते हैं। उनसे हमारा सवाल बस यह है कि जब माता की पूजा नौ दिन तक हो सकती है, क्रिकेट का खेल पांच दिन तक चल सकता है, शादी की रस्में चार दिन तक चल सकती हैं तो फिर प्यार के मामले में कंजूसी क्यों की जाए?
तो साहेबान, कदरदान...आपकी आशिकी का इम्तेहान बस कुछ ही घंटों में शुरू होने जा रहा है। सात दिनों तक चलने वाली इस परीक्षा के हर पेपर में आपका पास होना जरूरी है। इसलिए आपको हम बताने जा रहे हैं इस परीक्षा की पूरी डेटशीट, ताकि आप अच्छे से तैयारी कर सकें।
याद रहे इस परीक्षा में चीटिंग करने की भूल मत करिएगा। वर्ना पकड़े जाने पर जिंदगीभर के लिए ब्लैकलिस्ट किए जा सकते हैं आप...