लालू प्रसाद-राबड़ी देवी
लालू प्रसाद और राबड़ी देवी बिहार की राजनीति के वे जाने-माने चेहरे हैं जो न केवल भारत में बल्कि पूरी दुनिया में मशहूर हैं। 'वैलेंटाइन वीक' में अगर इनकी बात न हो तो बेइमानी होगी। जी, हां इन दोनों ने न केवल निजी जिंदगी में बल्कि राजनीतिक पटल पर भी एक ऐसा कीर्तीमान स्थापित किया है जिसकी ओर कम ही लोगों का ध्यान गया होगा। चलिए हम बताते हैं इनका ये खास राज़...
आपको बता दें कि भारतीय राजनीति की यह अकेली ऐसी जोड़ी है जहां पति और पत्नी दोनों ने एक ही राज्य के मुख्यमंत्री पद की कमान संभाली है। यह शानदार रिकॉर्ड अभी तक अकेली इस जोड़ी के नाम पर दर्ज है। ऐसा शायद ही कोई नया साल गुजरा हो, जब लालू प्रसाद ने राबड़ी देवी को लाल गुलाब देकर 'हैप्पी न्यू ईयर' ना कहा हो। जब-जब इस जोड़ी ने अपना रोमांटिक पक्ष सार्वजनिक किया, स्थानीय अखबारों में वह सुर्खियां बनी हैं। हालांकि, इस बार ऐसा मुमकिन नहीं है।
दरअसल, चारा घोटाला मामले में दोषी करार लालू प्रसाद जेल में बंद हैं। उनके जेल जाने के बाद राबड़ी देवी एक बार भी उनसे मुलाकात करने नहीं गईं। यहां तक कि नए साल की शुभकामना देने भी नहीं। तो इस बार वैलेंटाइन्स डे पर भी लालू प्रसाद और राबड़ी देवी दूर ही रहेंगे।