Akhilesh Dimple
पहली मुलाकात
अखिलेश और डिंपल यादव की पहली मुलाकात एक कॉमन फ्रेंड के जरिए हुई थी। उस वक्त अखिलेश 21 साल के थे। वहीं, डिंपल सिर्फ 17 साल की थीं और स्कूल की पढ़ाई कर रही थीं। दोनों ने पूरे चार साल तक एक दूसरे को डेट किया। हालांकि, इस दौरान दोनों साथ नहीं रहे।
लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप
यह जोड़ी लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप में रही। जिस दौरान दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे थे, तब डिंपल यादव लखनऊ यूनिवर्सिटी से कॉमर्स की पढ़ाई कर रही थीं। वहीं, अखिलेश यादव मैसूर यूनिवर्सिटी से एनवायरन्मेंटल टेक्नोलॉजी में इंजीनियरिंग कर रहे थे। इसके बाद वह ऑस्ट्रेलिया स्थित सिडनी यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की पढ़ाई करने चले गए। सिडनी जाने के बाद भी अखिलेश डिंपल के टच में रहे। वह डिंपल को लेटर्स लिखते थे, ग्रीटिंग कार्ड्स भेजते थे।