फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Valentine's Day Special: जानिए आपके फेवरेट टीवी स्टार्स किसके साथ और कैसे करेंगे सेलिब्रेट

Wed, 14 Feb 2018 09:27 AM IST
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
Ashi Singh
आशी सिंह (ये उन दिनों की बात है)
टीवी सीरियल 'ये उन दिनों की बात है' की नैना की परियों सी प्रेम कहानी लोगों को खूब पसंद आ रही है। मीडिया रिपोर्ट्स का दावा है कि असल जिंदगी में भी वह अपने को-एक्टर रणदीप राय को डेट कर रही हैं। हालांकि इस बार उनका वैलेंटाइन कोई और है। इस बार आशी की वैलेंटाइन उनकी मां हैं जिनके लिए वह उनकी फेवरेट डिश भी बनाएंगी और पूरा दिन साथ बिताएंगी। 
विज्ञापन

2 of 7
Hiba Nawab
हिबा नवाब (जीजाजी छत पर हैं)
'इलाइची' यानी हिबा नवाब ने बताया कि इस बार वह अपनी नानी के साथ वैलेंटाइन्स डे सेलिब्रेट करेंगी। उन्होंने बताया कि उनकी नानी बहुत बीमार हैं इसलिए उनका मूड अच्छा करने के लिए वह उनके लिए गिफ्ट भी खरीदेंगी। इसके अलावा, वह अपने पापा-मम्मी के लिए भी तोहफे खरीदेंगी।
विज्ञापन

3 of 7
Vatsal Seth
वत्सल सेठ (हासिल)
शादी के बाद एक्टर वत्सल सेठ और एक्ट्रेस इशिता दत्ता का यह पहला वैलेंटाइन्स डे सेलिब्रेशन है। इसलिए वत्सल इस दिन को स्पेशल बनाने के लिए खास तैयारियां कर रहे हैं। हालांकि, वह टीवी सीरियल 'हासिल' की शूटिंग की वजह से वह कोई ट्रिप प्लान नहीं कर पाए। उन्होंने बताया कि वह पत्नी के साथ रोमांटिक कैंडल लाइट डिनर करने जाएंगे।

4 of 7
Avika Gor
अविका गौर (लाडो)
वैसे तो अविका गौर तथाकथित रूप से एक्टर मनीष रायसिंघन को डेट कर रही हैं। लेकिन इस बार वह अपने परिवार के साथ वैलेंटाइन्स डे सेलिब्रेट करेंगी। उन्होंने बताया कि वह अपने परिवारवालों के लिए थाई करी बनाएंगी। अविका ने एक दिलचस्प वाकया शेयर करते हुए यह भी बताया कि जब वह दूसरी कक्षा में पढ़ती थीं, तब उनसे एक लड़के ने पूछा था, 'क्या तुम मेरी वैलेंटाइन बनोगी?' अविका ने लड़के को मना कर दिया और हंसने लगी।
विज्ञापन

5 of 7
Jay Bhanushali
जय भानुशाली (सुपर डांसर-2)
वैलेंटाइन्स डे की अपनी सबसी प्यारी याद के बारे में जय भानुशाली ने बताया कि एक बार उन्होंने पत्नी और एक्ट्रेस माही विज के लिए डांस वीडियो रिकॉर्ड करवाया था। लेकिन माही ने उसे 100 लोगों के सामने प्ले कर दिया। इसके अलावा उन्होंने 200 गुब्बारों पर 200 संदेश लिखे और माही को गिफ्ट किए।  
विज्ञापन

6 of 7
Keerti Kelkar
कीर्ति केलकर (ससुराल सिमर का)
कीर्ति केलकर ने एक्टर शरद केलकर से शादी की है। उन्होंने बताया कि पिछले दो वैलेंटाइन्स डे पर शरद काम के सिलसिले में दूसरे शहर में थे लेकिन खास इस दिन को सेलिब्रेट करने वह उनके पास आए। इस बार कीर्ति ने शरद के लिए एक सरप्राइज प्लान किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
Vijayendra Kumeria
विजेंद्र कुमेरिया (उड़ान)
एक्टर विजेंद्र कुमेरिया ने बताया कि जब वह अपनी पत्नी को डेट करते थे तब अपने पहले वैलेंटाइन्स डे पर रोमांटिक डिनर करने गए। उन्होंने कहा कि उस रात की यादें उनके जेहन में अभी भी ताजा हैं। उन्होंने बताया कि इस बार भी वह अपनी पत्नी के लिए वैसी ही डेट नाइट प्लान कर रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें