कहा जाता है कि लड़कियां अपने चेहरे पर निखार लाने से लेकर अपने कपड़ों तक, हर एक चीज का खास ख्याल रखती हैं। लेकिन क्या लड़के नहीं करते? इसका जवाब हां ही होगा क्योंकि वैलेंटाइन डे के पूरे हफ्ते आपको लड़के शानदार लुक्स में नजर आएंगे। लेकिन फिर भी कई बार ऐसा होता है कि लड़कों के लुक्स में कुछ न कुछ कमी रह ही जाती है। लेकिन इसका मतलब ये नहीं कि आप घबरा जाएं, बल्कि हम आपको कुछ ऐसी चीजों के बारे में बताएंगे जिनकी मदद से आप सुंदर और हैंडसम भी दिखेंगे और आपकी गर्लफ्रेंड खास भी महसूस करेगी।