प्यार का महीना कपल्स को एक दूसरे के और करीब लाता है। फरवरी में वैलेंटाइन वीक मनाया जाता है जो प्यार करने वालों को पूरा एक हफ्ता देता है, एक दूसरे को अपनी भावनाएं बताने, उनके साथ वक्त बिताने और पार्टनर के लिए कुछ खास करने का। वहीं जो आशिक अपने दोस्त या क्रश से पहली बार अपने प्यार का इजहार करने वाले होते हैं या नए नए कपल बने होते हैं उनके लिए तो वैलेंटाइन डे किसी परीक्षा से कम नहीं होता। इस परीक्षा में पास हो गए तो पार्टनर के दिल में जगह बनाने में उन्हे समय नहीं लगता। ऐसे में अगर आप पहली बार अपने क्रश के साथ वैलेंटाइन डे के मौके पर कहीं बाहर जा रहे हैं या पहली डेट पर जा रहे हैं तो लाजमी है कि आप नर्वस होंगे और आपका पार्टनर उत्साहित होगा। पहली डेट में कई बार जाने अनजाने आपकी छोटी छोटी गलतियां आखिरी मुलाकात बन जाती हैं। ऐसे में पहली डेट में कुछ बातों का ध्यान रखें ताकि आपका पार्टनर आपसे इंप्रेस हो जाए।