फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Valentine Day 2019: बार-बार ये 3 सवाल पूछता है ब्वॉयफ्रेंड तो तुरंत छोड़ दें उसका साथ

Sat, 02 Feb 2019 11:55 AM IST
ललित फुलारा लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
boyfriend - फोटो : social media
किसी भी रिलेशनशिप के लिए सबसे जरूरी चीज है पार्टनर के बीच की समझदारी। अगर आपके और आपके ब्वॉयफ्रेंड के बीच समझदारी नहीं है तो आपको रिश्ता लंबा नहीं टिकेगा। आप बार-बार ब्रेकअप और पेंचअप के पेंच में ही फंसे रहेंगे। यहां हम आपको बता रहे हैं कि कब आपको अपने रिश्तें को अपने ब्वॉयफ्रेंड के साथ खत्म कर देना चाहिए। दरअसल, ऐसे कई सवाल होते हैं जब पार्टनर उन्हें बार-बार पूछने लगे तो तुरंत उससे दूरी बना लेनी चाहिए। 
 
विज्ञापन

2 of 4
relationship
आपको ब्वॉयफ्रेंड आपको कंट्रोल कर रहो हो तो..
अगर आपका ब्वॉयफ्रेंड आपको कंट्रोल करता है तो तुरंत उसका साथ छोड़ दें क्योंकि कंट्रोल करने की यह प्रवृत्ति हिंसक भी हो सकती है। आपके यहां-वहां जाने पर अगर आपका ब्वॉयफ्रेंड पाबंदी लगा रहा है तो उससे दूरी बना लें। अक्सर रिश्तें में देखा जाता है कि ब्वॉयफ्रेंड अपनी गर्लफ्रेंड को कंट्रोल करता है। अगर आपसे अक्सर पूछा जाता है कि कहां जा रही हो, किसके साथ जा रही हो तो फौरन अपने ब्वॉयफ्रेंड का साथ छोड़ दें।
विज्ञापन

3 of 4
relationship - फोटो : file photo
आप क्या कह रही हैं अगर इस पर पाबंदी लग रही है तो ?
अगर आपका ब्वॉयफ्रेंड आपके बोलने पर पाबंदी लगाता है तो फौरन उसका साथ छोड़ दें। इसका मतलब है कि वो आपको कंट्रोल कर रहा है। किसी भी रिश्तें में कंट्रोल करना का मतलब है कि उस रिश्तों को खराब करना। अगर आपका ब्वॉयफ्रेंड अक्सर अपने फ्रेंड्स सर्कल में आपको बोलने नहीं देता तो आप बिना सोचे समझे उससे ब्रेकअप कर लें।
विज्ञापन

4 of 4
relationship
आपके पहनने पर उठाता है सवाल तो..
अगर आपका ब्वॉयफ्रेंड आपके खानपान और कपड़े पहने के तरीके पर सवाल उठाता है तो आप बेझिझक उससे ब्रेकअप कर लें। यह प्रवृत्ति बेहद घातक होती है। किसी भी रिश्तें को कंट्रोल करके लंबा नहीं चलाया जा सकता है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें