वैलेंटाइन डे आने वाला है। इस दिन को दुनियाभर में प्यार के दिन के तौर पर सेलिब्रेट करते हैं। वैलेंटाइन डे के दिन युवा प्रेमी-प्रेमिका के साथ अपने दिल की बात का इजहार करते हैं। ऐसे में युवा 14 फरवरी के दिन के लिए विशेष तैयारी करके रखते हैं। अगर आप भी 14 फरवरी के दिन अपनी गर्लफ्रेंड के साथ पहली डेट पर जा रहे हैं तो हम आपको बेहद जरूरी बातें बता रहे हैं जो आपको ख्याल रखनी चाहिए। इससे आपकी वैलेंटाइन डेट तो शानदार बनेगी ही साथ ही में आपकी गर्लफ्रेंड आपके प्रपोज को न नहीं कह पाएगी।
विज्ञापन
2 of 5
dating
अगर आप अपने वैलेंटाइन शाम को गुलजार बनाना चाहते हैं तो नर्वस होने की जरूरत नहीं है। आप अपनी फर्स्ट वैलेंटाइन डेट को कैंडल-लाइट डिनर और कॉफी डेट के तौर पर मना सकते हैं। यहीं आप अपनी गर्लफ्रेंड से अपने प्यार का इजहार कर सकते हैं। पहली डेट में बिल्कुल भी किसी बात को लेकर जल्दबाजी न करें।
विज्ञापन
3 of 5
dating
पहली डेटिंग पर आपका अपने पार्टनर पर जो प्रभाव पड़ता है वो ताउम्र रहता है। इसलिए, न ही ज्यादा एक्साइटमेंट दिखाएं और न ही ज्यादा घबराहट। आप अपनी पहली डेट में कॉन्फीडेंट बन रहे। इतना ही नहीं आप खुद को न सुनने के लिए भी तैयार रखें।
4 of 5
dating
वैलेंटाइन डे के दिन प्यार के इजहार और पहली डेट के ख्याल में खुश होने के साथ ही आपका रिजेक्शन के लिए भी तैयार रहे। अपनी फिलिंग को लेकर एकदम साफ-साफ बताएं। अगर आपकी दोस्त आपको न भी कहती है तो भी उसके प्रति वो ही सम्मान दिखाएं। फौरन अपने व्यवहार में किसी भी तरह का बदलाव न लाएं।
अगर आप पहली वैलेंटाइन डेट पर जा रहे हैं तो टाइमिंग को लेकर विशेष ख्याल रखें। लेट बिल्कुल भी न हों। अपनी पहली डेट पर फाइनेंस और फिजिकल रिलेशन से रिलेटिड कोई भी सवाल-जवाब न करें। पार्टनर को कुरेद-कुरेद कर उसके अंदर की बातों को जानने की कोशिश न करें।