फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Valentine's Day Gift: 200 रुपये में दें ये तोहफे, खुश होकर गले लगा लेगी गर्लफ्रेंड

Fri, 08 Feb 2019 07:26 PM IST
मोना नारंग लाइफस्टाइल डेस्क , अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
gift - फोटो : file photo
वैलेंटाइन डे की शुरुआत होते ही कपल्स के बीच गिफ्ट को लेकर सोचना शुरी कर देते हैं, जिसे लेकर कई बार वो काफी परेशान हो जाते हैं क्योंकि वह गिफ्ट के जरिए इस पूरे वीक को यादगार बनाना चाहते हैं। लेकिन गिफ्ट को लेकर कई सारे ऑप्शन होने पर वह कंफ्यूज हो जाते हैं कि अपने पार्टनर को इस बार क्या वह खास दें। इस कंफ्यूजन को दूर करने के लिए हम आपके लिए कुछ टिप्स बताएंगे जो गिफ्ट लेने में काफी मदद करेगा तो आइए जानते हैं किस तरह के गिफ्ट्स दें। 
विज्ञापन

2 of 7
Signature bt speaker 011 - फोटो : file photo
ब्लूटूथ स्पीकर
इन दिनों लोगों में ब्लूटूथ स्पीकर्स का काफी क्रेज है। अगर आपके पार्टनर की म्यूजिक में रुचि है तो यह गिफ्ट पक्का उन्हें पसंद आएगा। बाजार में कई कंपनियों के स्पीकर्स मौजूद हैं। यह आपके बजट में आ जाएंगे। आप इन्हें ऑनलाइन भी खरीद सकते हैं। कुछ साइट्स पर यह महज 200 रुपये में मिल रहे हैं। 
विज्ञापन

3 of 7
photo frame
फोटो फ्रेम
इस बार अपने प्यार को इंप्रेस करने के लिए कोई महंगा गिफ्ट नहीं बल्कि दोनों की यादों से जुड़ी एक फोटो फ्रेम तैयार करके दें। जिसे वो भी एक बार फिर से पुरानी यादों को ताजा कर सके। फोटो फ्रेम को तैयार करते समय अपनी और उनकी फोटो के साथ  एक कैप्शन भी जरूर लिखें। यह ऑनलाइन साइट पर 200 रुपये में मिल रहे हैं। 
 

4 of 7
pendant set
पेंडेंट सेट
पेंडेंट सेट आप दोनों के प्यार और कनेक्शन को बताता है। इस वैलेंटाइन अपने प्यार को पेंडेंट सेट गिफ्ट कर उन्हें स्पेशल फील कराएं। ये गिफ्ट उनके काम भी आएगा और जब जब वह इसे पहनेंगी तो उन्हें आपका एहसास भी दिलाएगा। यह भी आप ऑनलाइन 200 रुपये में खरीद सकते हैं।
विज्ञापन

5 of 7
candles
अरोमा कैंडल्स
अरोमा कैंडल्स सबसे रोमांटिक गिफ्ट में से एक हो सकता है। इसकी फ्रेश और सूथिंग महक कमरे को सुगंधित करने के साथ-साथ आप दोनों के रोमांटिक पलों को और खास बना देगी। ये कैंडल्स 170 रुपये में मिल रही हैं।
विज्ञापन

6 of 7
copper ring
रिंग
अपनी गर्लफ्रेंड को स्टाइलिश रिंग दे सकते हैं। रिंग देखकर आपकी पार्टनर बहुत खुश हो जाएगी। इसके साथ में आप प्यारा सा मैसज लिखकर भी दे सकते हैं। ये भी आपके बजट में ही है। ये आपको आराम से 150 रुपये में मिल जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
WEDDING gift - फोटो : Social Media
आप घर बैठे ही इन सब चीजों को मंगवा सकते हैं। स्नैपडील के साथ कई सोशल मीडिया साइट ने फ्रेंडशिप डे गिफ्टस की काफी अच्छी रेंज निकाली है। इसमें रिंग, पेंडेंट सेट, कैंडल और फोटो फ्रेम जैसे बहुत प्यारे गिफ्ट्स 200 रुपये में अवेलेबल हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें