Valentine Day 2024: वैलेंटाइन डे मनाने की उत्सुकता हर प्यार करने वाले को होती है। हालांकि इसे अधिकतर युवाओं से जोड़कर देखा जाता है। रिलेशनशिप में होने पर अपनी गर्लफ्रेंड या बॉयफ्रेंड के साथ और सिंगल लोग अपने दोस्तों के साथ इस दिन को सेलिब्रेट करते हैं। अपने क्रश से प्यार का इजहार करने के लिए भी लोग वैलेंटाइन डे मनाते हैं। हालांकि जो लोग शादी के बंधन में बंध चुके हैं, उनके प्यार और रिश्ते को मजबूत बनाने के लिए भी वैलेंटाइन डे एक बेहतरीन दिन है। शादीशुदा कपल अपने रिश्ते में रोमांस और उत्साह को बरकरार रखने के लिए वैलेंटाइन डे मनाते हैं।
हालांकि जिन कपल की नई शादी हुई है, उनके लिए वैलेंटाइन डे एक बहुत अच्छा मौका होता है, एक दूसरे के और करीब आने का, साथ ही अपने रिश्ते की शुरुआत यादगार तरीके से करने का। हिंदू पर्व करवा चौथ के बाद ये दूसरा मौका होता है, जब शादीशुदा जोड़ा एक दूसरे के साथ अपने रिश्ते को सेलिब्रेट करता है। ऐसे में अगर आपकी नई शादी हुई है तो शादी के बाद पहला वेलेंटाइन अपने जीवनसाथी के साथ यादगार बना देने के लिए कुछ खास तरीके अपनाएं।